Ranchi News: रांची में पानी के लिए मचेगा हाहाकार... 450 किलोमीटर पाइप लाइन बिछा लेकिन कनेक्शन नहीं, आज निगम का बजट होगा पेश
Ranchi News रांची में पानी के लिए हाहाकार मचेगा। कारण यह है कि रांची नगर निगम ने 450 किलोमीटर तक पाइप लाइन तो बिछा दिया गया है लेकिन कनेक्शन नहीं होने की वजह से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर निगम में आज बजट पेश होना है।

रांची, जासं। Ranchi News झारखंड की राजधानी रांची में में रांची नगर निगम के द्वारा लोगों को पानी से राहत देने के लिए 450 किलोमीटर तक पाइप लाइन तो बिछा दिया गया है, लेकिन कनेक्शन नहीं होने की वजह से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। हर वर्ष नगर निगम के द्वारा लोगों को आश्वासन दिया जाता है कि अगली बार किसी को पानी की वजह से दिक्कत नहीं होगी, लेकिन निगम की लापरवाही से कुछ नहीं होता है। दर्जनों वार्ड पार्षदों ने पानी की समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारियों कहा कि उनके इलाके में कनेक्शन किया जाए, लेकिन कनेक्शन नहीं हो पाता है।
आपको बता दें कि वर्ष 2011 में जेएनएनयूआरएम के द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई थी। लेकिन अभी तक योजनापूर्ण नहीं हो पाने के कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। पहला फेज में एनएलटी ने पाईप तो बिछा दिया, लेकिन पानी की पूर्ति कहां से होगी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। नागार्जुना कंपनी के कार्य भी लंबित है।
शहर के कई इलाकों में पानी को लेकर शुरू हो चुकी है परेशानी
गर्मी का मौसम आते ही शहर के कई इलाकों में पानी को लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। कई इलाकों में चापानल खराब हो चुका है। नगर निगम के द्वारा फिलहाल तो टैंकर से लोगों के बीच पानी पहुंचाय जा रहा है। लेकिन गर्मी बढ़ने के बाद लोगों को और परेशानी होगी और नगर निगम पानी की उपलब्ध नहीं करा पाएगा। कई वार्ड में लोग रात से ही पानी के लिए लाइन में लग जाते हैं। धुर्वा, तुपुदाना, डोरंडा, हेथु, हटिया समेत कई इलाकों में सबसे पहले पानी की परेशानी होती है। इन इलाकों में पानी का लेबल काफी नीचे चला गया है।
नगर निगम में पानी की समस्या को लेकर हुई बैठक
रांची नगर निगम में गुरूवार को पानी की समस्या को लेकर बैठक हुई। उप महापौर ने अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, जुडको ,पीएमसी,एलएनटी के अधिकारियों से पानी की समस्या को लेकर चर्चा किया। उप महापौर ने सभी को आदेश दिया है कि जल्द से जल्द कनेक्शन की समस्या को ठीक करें और लोगों तक पानी पहुंचाने का प्रयास करें। जिस तरीके से पानी को लेकर काम चला रहा है, ऐसे में वर्षों तक लोगों को घर में सप्लाई का पानी नहीं मिलेगा। फंड होने के बाद भी काम ठीक तरीके से नहीं हो रहा है।
2600 करोड़ रुपये का पेश होगा बजट
रांची नगर निगम में शुक्रवार यानी आज 2600 करोड़ रुपये का बजट पेश होना है। इसके लिए स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इसके लिए कई एजेंडा को तैयार किया गया है। इसमें मुख्य रूप से पानी, सीसीटीवी, चापानल, सड़क और नाली का निर्माण को लेकर है। लोगों को पानी देकर उनकी परेशानी कैसे दूर की जाएगी यह बजट में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा होगा। वार्ड पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्र में क्या क्या काम कराना है इसकी तैयारी कर लिया है। बजट पेश होने के बाद परिषद की बैठक होगी।
राची में पानी की परेशानी सबसे बड़ी परेशानी है: नगर निगम
रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि राची में पानी की परेशानी सबसे बड़ी परेशानी है। हर वर्ष लोगों को समस्या होती है। पानी की समस्या को दूर करने के लिए काम कर रही कंपनी को दिशा निर्देश दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।