Bakrid 2025: बकरीद को लेकर झारखंड में 5500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती, संवेदनशील जिलों में विशेष सुरक्षा
रांची में बकरीद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे राज्य में लगभग 5500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है जिनमें सशस्त्र बल और लाठी बल शामिल हैं। रांची में सबसे अधिक जवान तैनात किए गए हैं। संवेदनशील जिलों में आंसू गैस और बम निरोधक दस्ते भी तैनात किए गए हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए भी सतर्क है।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में सात जुलाई होने वाले बकरीद पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिलों के एसएसपी-एसपी की मांग पर सभी 24 जिलों में करीब 5500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इनमें सशस्त्र बल से लेकर लाठी बल तक की तैनाती की गई है। राज्य में सर्वाधिक तैनाती रांची में हुई है।
इसके अलावा हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह, लोहरदगा व साहिबगंज में भी अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। इन जवानों को छह जून से आठ जून तक के लिए तैनात किया गया है। सभी संवेदनशील जिलों में सशस्त्र बल, लाठी बल के अलावा अश्रु गैस व बम निरोधक दस्ता को भी तैनात किया गया है।
झारखंड पुलिस की खुफिया एजेंसी भी सतर्क है, ताकि कोई इंटरनेट मीडिया, वाट्सएप आदि पर अफवाह न फैलाने पाएं। पुलिस त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने एक दिन पहले ही बकरीद के मद्देनजर सभी जिलों के एसएसपी-एसपी, रेंज डीआइजी व जोनल आइजी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक की थी। उन्होंने सभी अधिकारियों को राज्य की विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने व शांति व्यवस्था कायम करने का निर्देश दे रखा है।
कहां कितनी प्रतिनियुक्ति?
- रांची: करीब 1200 अतिरिक्त जवान। इनमें आइआरबी-9, जैप 7,4, 2, 3, 5 व 10 के जवान, एसआइआरबी, झारखंड जगुआर, रैपिड एक्शन पुलिस, सीटीसी मुसाबनी व अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय के जवान शामिल हैं। ये जवान हथियार, लाठी आदि से लैस रहेंगे। यहां दो अश्रु गैस दस्ता व एक बम निरोधक दस्ता की भी होगी तैनाती।
- हजारीबाग: करीब 800 अतिरिक्त जवान। इनमें झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पद्मा हजारीाग से 200 प्रशिक्षु लाठी बल। जैप-2 से छह कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस, जैप-4 से बी. कंपनी व जैप-7 से एक अश्रु गैस का दस्ता शामिल।
- जमशेदपुर: करीब 440 अतिरिक्त बल। इनमें जैप-6 जमशेदपुर से 200 प्रशिक्षु लाठी बल, दो कंपनी रैप व झारखंड जगुआर का एक बम निरोधक दस्ता।
- गिरिडीह: करीब 600 अतिरिक्त बल। यहां झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पद्मा हजारीबाग के 150 प्रशिक्षु लाठी बल, आइआरबी-1 की एफ कंपनी, आइआरबी-9 की डी कंपनी, जैप-10 से रैपिड एक्शन पुलिस की चार कंपनी शामिल। यहां जैप-5 से एक अश्रु गैस का एक दस्ता भी है।
- लोहरदगा: करीब 210 अतिरिक्त जवान। इनमें जैप-6 से 150 प्रशिक्षु लाठी बल तथा आइआरबी-5 से ई कंपनी।
- पलामू: करीब 130 अतिरिक्त जवान। इनमें जैप वन से के-कंपनी, आइआरबी-10 से ई. कंपनी के जवान।
- बोकारो: करीब 135 अतिरिक्त बल। इनमें सीटीसी मुसाबनी से 75 प्रशिक्षु लाठी बल, जैप-4 की जी कंपनी व जैप-3 से एक अश्रु गैस दस्ता।
- धनबाद: करीब 135 अतिरिक्त बल। इनमें सीटीसी मुसाबनी से 75 प्रशिक्षु लाठी बल व जैप-3 से एफ कंपनी।
- चतरा: यहां करीब 100 अतिरिक्त बल। इनमें आइआरबी-3 से एफ कंपनी व ई कंपनी।
- खूंटी: करीब 100 अतिरिक्त बल। आइआरबी-2 से डी कंपनी व एसआइआरबी-2 से बी कंपनी।
- दुमका: करीब 110 अतिरिक्त जवान। यहां सीटीसी मुसाबनी से 50 प्रशिक्षु लाठी बल व एसआइआरबी-1 की डी कंपनी।
- साहिबगंज: करीब 600 अतिरिक्त जवान। इनमें जैप-10 से 90 प्रशिक्षु लाठी बल। जैप-1 से रैपिड एक्शन पुलिस की पांच कंपनियां व जैप-9 की एच कंपनी।
- गढ़वा: करीब 90 अतिरिक्त जवान। इनमें आइआरबी-4 की ई-कंपनी व जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट से 30 लाठी जवान।
- कोडरमा: करीब 110 अतिरिक्त जवान। इसमें आइआरी-1 की बी. कंपनी के 60 जवान, जैप प्रशिक्षण केंद्र पद्मा से 50 लाठी बल।
- चाईबासा: करीब 110 अतिरिक्त जवान। इनमें आइआरबी-2 की सी कंपनी के 60 जवान व सीटीसी मुसाबनी से 50 लाठी बल।
इन जिलों में 60-60 अतिरिक्त जवान
गुमला, सरायकेला, सिमडेगा, लातेहार, रामगढ़, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ व जामताड़ा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।