Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन पर लगा 'एक स्टेशन एक उत्पाद योजना' का स्टाल; हाथ से बुना थैला, जूट बैग समेत मिलेगा ये सामान

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Wed, 07 Sep 2022 09:58 AM (IST)

    Ranchi News एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के अंतर्गत देशभर के रेलवे स्टेशनों पर क्षेत्र विशेष कि खास उत्पादों की बिक्री के लिए चरणबद्ध तरीके से स्टाल लगाए ...और पढ़ें

    Hero Image
    Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन पर लगा 'एक स्टेशन एक उत्पाद योजना' का स्टाल।

    रांची, जासं। Ranchi News केंद्रीय बजट में घोषित 'एक स्टेशन एक उत्पाद योजना' के अंतर्गत रांची रेल मंडल के रांची स्टेशन पर योजना के सांतवे चरण स्पेल - चार के अस्थायी स्टाल का शुभारंभ का किया गया है। बुंडेलखंड महिला विकास संगठन, बरवाडीह, झारखंड द्वारा हस्तशिल्प कला - हाथ से बुने हुए थैलों, विभिन्न प्रकार के जूट बैग, जैविक उत्पाद में आयुर्वेदिक पाचक, चूर्ण तथा 14 प्रकार के अचार जैसे आमड़ा, गाजर, करेला, आम आदि का स्टाल लगाया गया है। साथ ही और भी विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का 15 दिवसीय अस्थायी स्टाल लगाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    20 सितंबर तक स्टाल का किया जाएगा संचालन

    स्टाल का उद्घाटन महिला यात्री आरती साह द्वारा मंडल के पदाधिकारियों एवं स्टाल प्रतिनिधियों की उपस्तिथि में  किया गया।  स्टाल का संचालन तथा यात्रियों को उत्पाद की जानकारी नेहा तिर्की द्वारा दी जाएगी। रांची रेलवे स्टेशन पर संचालित इस स्टाल द्वारा 20 सितंबर तक विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी।

    देशभर के विभिन्न स्टेशनों पर लगाया जा रहा स्टाल

    ज्ञातव्य है कि देशभर के रेलवे स्टेशनों पर क्षेत्र विशेष कि खास उत्पादों की बिक्री के लिए चरणबद्ध तरीके से स्टाल लगाए जा रहे हैं।  जिससे यात्री  रेलवे स्टेशन पर आवागमन के दौरान वहां के खास उत्पाद के बारे में जानकारी हासिल कर उसे आसानी से खरीद सकेंगे। फलस्वरूप, उत्पाद का प्रचार और रोजगार दोनों ही बढ़ेगा।