विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi News: मेन रोड के हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, पूरा इलाका छावनी में तब्दील

By prince kumarEdited By: Sanjay Kumar
Published: Wed, 28 Sep 2022 10:17 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 10:20 AM (IST)

Ranchi News रांची के मेन रोड में स्थित हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया है। ...और पढ़ें

Ranchi News: रांची के हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त।
Ranchi News: रांची के हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त।

रांची, जासं। Ranchi News झारखंड की राजधानी रांची के मेन रोड में स्थित हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को खंडित कर दिया है। मूर्ति खंडित होने के बाद मल्लाह टोली में रहने वाले लोग एकजुट हो गए और हंगामा करने लगे। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। लोगों का कहना था कि मूर्ति को खंडित कर शहर में अशांति फैलाने की कोशिश की गई है। किसी हाल में मूर्ति को खंडित करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलस खंगाल रही सीसीटीवी

पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि पूरे इलाके की सीसीटीवी की जांच की जाएगी। सीसीटीवी से असामाजिक तत्वों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी हाल में दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा।

पुलिस हाईअलर्ट पर, मूर्ती कैसे हुआ क्षतिग्रस्त

लोगों का आरोप है कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है इसके बाद भी असामाजिक तत्वों के द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

पूरे इलाके पूलिस बल तैनात

मंदिर में पुजारी सुबह पूजा करने आए तो देखा कि मूर्ति को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर लोगों के उतरने की सूचना पाकर पूरे इलाके में फोर्स की तैनाती कर दी गई है।