यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand: खरगे का इरफान अंसारी को बड़ा टास्क, 2 साल में हर जिले में बनाएं मेडिकल कॉलेज और अस्पताल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को दो साल में हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का ...और पढ़ें

HighLights
- खरगे ने इरफान अंसारी को दिया बड़ा टास्क
- हर जिले में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल
- राहुल गांधी रख रहे हैं कार्यों पर नजर
राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अगले दो साल में राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने का टास्क स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को दिया है। नई दिल्ली में उन्होंने खरगे से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन विभागों की प्रगति रिपोर्ट सौंपी।
उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। इस बड़ी जिम्मेदारी को निभाने के लिए वे तैयारी में जुट जाएं।
बकौल इरफान, खरगे ने उनकी ऊर्जा और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। मुलाकात के दौरान खरगे ने डॉ. इरफान अंसारी को बताया कि राहुल गांधी स्वयं उनके कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। पार्टी साथ है और वे भाजपा की आलोचनाओं से नहीं डरें। ईमानदारी से काम करते रहें।
खरगे ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्होंने संगठन और विभागीय कार्यों में उनकी सक्रियता को सराहा और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की सलाह दी।
इरफान ने बताया कि वे न केवल विभागीय कार्यों में सक्रिय हैं, बल्कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा मुझे निशाना बनाती है क्योंकि मैं काम करता हूं। मैं डरने वाला नहीं, बल्कि और मजबूती से काम करूंगा। राहुल गांधी की सोच को वे धरातल पर उतार रहे हैं। उन्होंने झारखंड के अस्पतालों में मृतकों के शव को रोकने संबंधी प्रवृत्ति पर प्रतिबंध लगाया है। पूरे देश में इस फैसले की सराहना हो रही है।
