Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को अभी बारिश से नहीं मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य भागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 24 और 25 अगस्त को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में अगले 3 दिनों तक अत्यंत भारी वर्षा होगी। इसे लेकर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। माैसम में गिरावट होने से लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। ठंड का एहसास अगले तीन दिनों तक होने की संभावना है।
इसके बाद अधिकतम तापमान में बढोतरी होगी। इसे लेकर राज्य के उत्तर-मध्य व निकटवर्ती मध्य भागों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका असर राज्य के पश्चिमी व दक्षिणी भागों में भी दिखेगा।
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हवाओं की गति 40 किलोमीटर की प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। साथ ही वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि 24 और 25 अगस्त को झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम का सबसे अधिक असर शनिवर को गढ़वा, लातेहार और पलामू जिलों में कहीं-कहीं देखने को मिल सकती है।
आज खूंटी, गुमला, सिमडेगा में अच्छी बारिश
पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और दुमका जिले में 23 अगस्त को कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी। इन जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात और तेज हवा बहने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर रहने की संभावना है।
24 अगस्त को धनबाद व पलामू में होगी बारिश
पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह और सिमडेगा जिले में 24 अगस्त को कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
25 अगस्त को भी होगी बारिश
25 अगस्त को भी झारखंड में लोगों को वर्षा से राहत नहीं मिलने वाली है। 25 अगस्त को पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।
कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त को मौसम साफ रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-
झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।