Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPS इंद्रजीत महथा को झारखंड सरकार ने दी एक और बड़ी जिम्मेदारी, पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 09:04 PM (IST)

    झारखंड जगुआर के डीआईजी इंद्रजीत महथा को रांची के डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार मिला है क्योंकि पद लम्बे समय से खाली था। वे विभागीय जांच जैसे कुछ कार्यों का ही निष्पादन करेंगे। दूसरी ओर सचिवालय में जमे प्रशाखा पदाधिकारियों के तबादले की तैयारी है जिनमें शिकायत वाले कर्मी भी शामिल हैं और एक सप्ताह में तबादला होने की संभावना है।

    Hero Image
    आईपीएस इंद्रजीत महथा को डीआईजी रांची का अतिरिक्त प्रभार

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड जगुआर के डीआईजी इंद्रजीत महथा को डीआईजी रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

    जारी आदेश में बताया गया है कि डीआईजी रांची का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ है, जिससे कई कार्य बाधित हो रहे हैं। डीआईजी रांची के पद पर नियमित पदस्थापन होने तक इंद्रजीत महथा वहां अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके कार्य को भी सीमित किया गया है। वे उस कार्यालय से संबंधित एसीपी, एमएसीपी, विभागीय जांच, विभागीय कार्यवाही, अपील अभ्यावेदन, अभियोजन स्वीकृत्यादेश व हाई कोर्ट से संबंधित रिट याचिकाओं को निष्पादित करेंगे। इसके अलावा, उन्हें किसी भी कार्य को करने के लिए प्राधिकृत नहीं किया गया है।

    नियुक्ति के बाद से अब तक एक ही जगह पर बैठे प्रशाखा पदाधिकारियों का होगा तबादला

    दूसरी ओर, झारखंड सचिवालय में कार्यरत प्रशाखा पदाधिकारियों का तबादला किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। तैयारियों के अनुसार, नियुक्ति वर्ष से अब तक एक ही जगह पर तैनात प्रशाखा पदाधिकारियों को सबसे पहले हटाया जाएगा। ऐसे कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है।

    इसके अलावा उन कर्मियों का भी तबादला होगा जिनके खिलाफ गंभीर शिकायतें हैं। कार्मिक विभाग ऐसे कर्मियों की भी सूची तैयार कर रही है। अभी तक की तैयारियों के अनुसार एक सप्ताह के अंदर प्रशाखा पदाधिकारियों का तबादला हो जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner