Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi: CM हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर तपोवन मंदिर में की पूजा, बोले- अगले साल कर सकेंगे भव्य मंदिर के दर्शन

    By Pradeep singhEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Fri, 31 Mar 2023 12:24 AM (IST)

    Jharkhand News In Hindi तपोवन मंदिर में भगवान श्री राम जानकी का दर्शन कर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम अपने जीवन में भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करें क्योंकि इसमें सबका कल्याण निहित है।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामनवमी के अवसर पर तपोवन मंदिर में पूजा।

    राज्य ब्यूरो, रांची: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं। रामनवमी महापर्व आपसी एकता, बंधुत्व, सौहार्द और वर्षों से चली आ रही परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाता है। तपोवन मंदिर में भगवान श्री राम जानकी का दर्शन कर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम अपने जीवन में भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करें, क्योंकि इसमें सबका कल्याण निहित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने प्रभु श्री राम जी के चरण में शीश नवाकर राज्य वासियों की उन्नति, सुख- समृद्धि, शांति और स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद लिया।

    श्रद्धालुओं को किया संबोधित

    मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष रामनवमी महापर्व के अवसर पर तपोवन की पवित्र भूमि को विकसित करने की घोषणा की थी।

    इस वर्ष रामनवमी पर मंदिर और आसपास के क्षेत्र का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो चुका है और अगले वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर यहां भगवान श्री राम जानकी के भव्य मंदिर का आप दर्शन करेंगे।

    तपोवन मंदिर परिसर के विकास पर 14 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर और भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

    ऐतिहासिक- धार्मिक स्थलों को कर रहे संरक्षित

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का विकास इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है। इस मंदिर को एक प्रतीक के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी और श्री राम -जानकी तपोवन मंदिर समिति तथा श्री श्री महावीर मंडल निवारनपुर समिति के सदस्यगण मौजूद थे।