Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi News : रांची में बढ़ रहे चिकनपाक्स के मामले, रिम्स में रोजाना आ रहे तीन से चार नए मामले RIMS

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 01:50 PM (IST)

    रांची में मौसम बदलने के साथ बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है खासकर चिकनपाक्स के मामले। रिम्स में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डाक्टरों के अनुसार बचाव के लिए वैक्सीन लेना और मरीजों को आइसोलेट करना जरूरी है। समय पर दवा लेने से बीमारी का प्रकोप कम हो सकता है और मरीज जल्द ठीक हो सकते हैं।

    Hero Image
    रांची के रिम्मेंस में चिकनपाक्स के नए मामले हर दिन सामने आ रहे हैं।

    जागरण संवाददाता, रांची। मौसम बदलने के साथ ही राजधानी में बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। सर्दी, खांसी और मौसमी बुखार के मामले आम हो गए हैं। रिम्स में चिकनपाक्स के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसमें हर दिन तीन से चार नए मामले सामने आ रहे हैं। इनमें बच्चे और बड़े दोनों ही शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बचाव और उपचार

    डाक्टरों के अनुसार, चिकनपाक्स आमतौर पर 10 से 15 दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन पहले दिन से ही डाक्टरों की सलाह पर दवा लेनी जरूरी है ताकि यह बीमारी अधिक खतरनाक रूप न धारण कर ले। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर चिंतित है। रिम्स ने भी तैयारी कर रखी है। 

    मरीज को आइसोलेट करना जरूरी

    चिकित्चिसकोंके अनुसार चिकनपाक्स होने पर खुद को आइसोलेट करना जरूरी है ताकि दूसरों तक यह बीमारी न बढ़े। चिकनपाक्स की वैक्सीन इस बीमारी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। वैक्सीन लेने से बीमारी की गंभीरता कम होती है और जल्द ठीक होने में मदद मिलती है। चिकनपाक्स के उपचार के लिए आठ से 10 दिन की दवा का कोर्स जरूरी है। इससे बीमारी जल्द ठीक होती है और आगे की समस्याएं कम होती हैं।

    डाक्टरों की सलाह

    चिकनपाक्स में पहले दिन से ही दवा लेना जरूरी है। डाक्टरों की सलाह पर चलें। वैक्सीन नहीं लेने वालों में समस्या अधिक देखी जाती है, इसलिए बचपन में ही वैक्सीन लेना जरूरी है। इसमें लोगो को साफ सुथरा रहना चाहिए। ताकि इफेक्शन न हो। वैक्सीन लेने के बाद भी कभी-कभी चिकनपाक्स हो सकता है, लेकिन यह माइल्ड होता है और जल्द ठीक हो जाता है।

    डा. प्रभात, रिम्स।