Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ranchi News: झारखंड समेत बिहार और पश्चिम बंगाल में NRC कराएगी भाजपा, विरोध की चिंता नहीं: सिद्धार्थ नाथ सिंह

    By Pradeep singhEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 15 Jun 2023 11:25 PM (IST)

    भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सरकार के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गुरुवार को राज्य सरकार पर हमला बोला। पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड समेत बिहार और बंगाल भले ही विरोध करे लेकिन भाजपा एनआरसी के लिए प्रतिबद्ध है।

    Hero Image
    ममता सरकार की कार्बन कापी है झारखंड सरकार, बदल रही है राज्य की डेमोग्राफी:सिद्धार्थ नाथ सिंह

    राज्य ब्यूरो, रांची: भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सरकार के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गुरुवार को राज्य सरकार पर हमला बोला। पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड समेत बिहार और बंगाल भले ही विरोध करे, लेकिन भाजपा एनआरसी के लिए प्रतिबद्ध है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि बंगाल की तरह झारखंड में भी बांग्लादेशियों का घुसपैठ हो रही है। राज्य सरकार प्रदेश की डेमोग्राफी बदल रही है। ममता को लगता है कि बंगाली वोट से उनका काम नहीं चलेगा तो बांग्लादेशी वोट को इंपोर्ट कर रही हैं।

    ममता बनर्जी की राह पर हैं हेमंत सोरेन: भाजपा नेता

    उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सोरेन को भी लगता है कि मूलवासी से उनका काम नहीं चलेगा। वे भी ममता सरकार की राह पर हैं। यह स्थिति खतरनाक और राष्ट्रहित में नहीं है। बिहार, बंगाल और झारखंड जितना विरोध करना है, कर लें। इस देश के हित के लिए मुस्लिम समाज को एनआरसी से कोई खतरा नहीं है। विपक्षी केवल भ्रमित करते हैं।

    हेमंत सरकार ममता सरकार की कार्बन कॉपी: सिद्धार्थ नाथ

    उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ममता सरकार की कार्बन कॉपी है। परिवारवाद ममता भी चलाती हैं और झारखंड में भी परिवारवाद है। सचिवालय की फाइल दलालों के घर पर निपटाई जा रही है। तुष्टीकरण से आदिवासी सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।

    आदिवासी महिलाओं का हो रहा शोषण 

    भाजपा नेता ने कहा कि आदिवासी लड़कियां और बच्चियों के शोषण की घटनाएं किसी से छुपी नहीं है। विधानसभा के अंदर एक कमरा नमाज के लिए आरक्षित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने झारखंड को कई सौगात दी है। नौ वर्षों के कार्यकाल में अद्वितीय काम हुए हैं।