झारखंड में मजबूत हो रही लालू की पार्टी, भाजपा और आजसू के कई नेताओ ने थामा RJD का दामन
रांची में भाजपा और आजसू के कई कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता ली। धर्मेंद्र महतो के नेतृत्व में इन कार्यकर्ताओं ने लालू यादव और तेजस्वी यादव के प्रति आस्था व्यक्त की। उन्होंने राजद की नीतियों को समाज के निचले तबके तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वहीं आजसू पार्टी के विजय साहू ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया उन्होंने जनहित के मुद्दों पर पार्टी के रुख को अस्पष्ट बताया।

राज्य ब्यूरो, रांची। रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो के नेतृत्व में रविवार को हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा और आजसू के कई कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।
दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने लालू यादव, राबड़ी यादव और तेजस्वी यादव पर आस्था व्यक्त करते हुए राजद की नीतियों और सिद्धांतों को समाज के निचले तबके तक पहुंचाने के संकल्प के साथ राजद की सदस्यता ली।
पार्टी में सभी का स्वागत पार्टी का पट्टा पहना कर तथा सदस्यता रसीद काट कर किया गया। सदस्यता सदस्य ग्रहण करने वालों में संतोष कुमार यादव, मिथुन चौधरी, अमीर राय, वीरेंद्र ठाकुर, तरुण प्रकाश, बैजनाथ मुंडा, हिमांशु कुमार, दीपक कुमार, रवि कुमार यादव, कामेश्वर सिंह, राम इकबाल चौधरी, रवि कुमार बावरी, शुभम करमाली, मुकेश मंडल आदि सम्मिलित हैं।
आजसू पार्टी के मांडू प्रभारी विजय साहू ने दिया इस्तीफा
वहीं दूसरी ओर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह मांडू प्रभारी विजय कुमार साहू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वे पार्टी में 24 वर्षों तक जुड़े रहकर विभिन्न पदों पर कार्य किया। लेकिन आज जनहित के मुद्दे पर पार्टी का स्टैंड क्लीयर नहीं है, इसलिए वे पार्टी से इस्तीफा देते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।