Ranchi Murder: रांची के चान्हो में गोली मारकर दो युवक की हत्या, एक घायल, पुलिस जांच में जुटी
Ranchi Murder News झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में बीती रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। प ...और पढ़ें

रांची, जासं। Ranchi Murder News रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के रामदगा गांव में सोमवार की देर रात दो युवक की गोली मारकर दो हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। मृतक में चामा निवासी 25 वर्षीय सागर साहू व रामदगा के 18 वर्षीय अभय साहू शामिल है। वहीं राजकुमार साहू 25 वर्षीय घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिये रिम्स में भर्ती किया गया है।
जागरण कार्यक्रम के दौरान चली गोली
बताया गया कि मंडा पूजा के बाद आयोजित जागरण कार्यक्रम के दौरान गोली चलाई गई। दरअसल, रामदगा गांव में मंडा पूजा को लेकर फूलखुंदी के बाद जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मंडा पूजा स्थल से कुछ ही दूर पर जागरण कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच रात करीब ढाई बजे एक विशेष गाना को बजाने को लेकर हंगामा हो गया। जिसके बाद वहां किसी तरह मामले को शांत कराया गया। लोगों को मंच व उसके अगल-बगल से हटाया गया।
इसी बीच मंडा पूजा समिति के उपाध्यक्ष अभय साहू मंच के पीछे गया तो देखा कि वहां जमीन पर गिरे एक सूखे पेड़ की टहनी पर दो युवक बैठा हुआ है। जिसके बाद अभय साहू ने उन दो युवकों को भी वहां से हट जाने की बात कही। जिसके बाद दो युवकों में से एक युवक ने पिस्तौल निकालकर लहराते हुए अभय को वापस जाने की बात कही और कहा कि नहीं जाओगे तो ठीक नही होगा। इस दौरान अभय और उन दोनों बैठे युवकों से बोलचाल हो गई।
अभय साहू और सागर साहू भी वहां पहुंचकर युवकों को समझाने की कोशिश करने लगा। इसी बीच दो युवकों में से एक ने गोली चला दी जो सागर की छाती लगी। वहीं एक अभय साहू को भी लग गई। गोली लगने से दोनों वहीं जमीन पर गिड़ गया। चारों तरफ अफरातफरी मच गई। गोली चलाने के बाद दोनों युवक वहां से भागने लगे। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने खदेड़ना शुरू किया। जिसके बाद एक और गोली चलाई जो चोरेया निवासी राजकुमार साहू के बांह में लगी है। दोनों मृतक के परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है।
.jpg)
अपने एकलौते पुत्र की मौत होने से बिलखती अभय की मां।
.jpg)
गोद मे अपने बच्चे के साथ बिलखती मृतक सागर की पत्नी।
दोनों युवकों की मौत व एक युवक के घायल होने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद आसपास से जुटे ग्रामीणों ने खलारी-बीजूपाड़ा मार्ग को चामा चौक के निकट सुबह साढ़े आठ बजे से करीब दो घंटे तक जाम रखा। लोगों ने मृतक के परिजनों को दस लाख का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व घायल का सरकारी खर्च पर इलाज कराने की मांग कर रहे थे। बाद में चान्हो थाना प्रभारी के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।
.jpg)
प्रदर्शन करते लोग।
वहीं, रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम का कहना है कि एक आरोपी की पहचान कर ली गई है, उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Jharkhand | Two persons were shot dead and one injured in the Chanho PS area of rural Ranchi last night. The incident took place when a quarrel erupted between two groups. One accused has been identified, and efforts are being made to nab him: Naushad Alam, SP Ranchi rural
— ANI (@ANI) June 1, 2022

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।