Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में भ‍िंंडी 100 रुपये, चीकू और अमरूद के दाम भी छू रहे आसमान, जान‍िए- फलों और सब्‍ज‍ियों के दाम

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Wed, 05 Jan 2022 03:18 PM (IST)

    Ranchi market price झारखंड की राजधानी रांची में सब्‍ज‍ियों और फलों के भाव इस समय क्‍या चल रहे हैं इस खबर में आप व‍िस्‍तार से पढ़ सकते हैं। यहां हम कई फलों और सब्‍ज‍ियों का भाव आपकी सुव‍िधा के ल‍िए बता रहे हैं।

    Hero Image
    Ranchi market price : रांची में इस समय सब्‍जी और फलों का भाव कुछ इस तरह चल रहाहै।

    रांची, जागरण संवाददाता। सब्जी और फल को रोजमर्रा का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए फल और सब्जी अहम भूमिका निभाते हैं। इधर, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए मौसमी सब्जी एवं फल की आवश्यकता और भी बढ़ गई है। वैसे तो बाजार में इन दिनों कई सब्जियों और फलों की कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन कुछ फल और सब्जियां ऐसे भी हैं, जिनके दाम आसमान छू रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में भिंडी की फसल समाप्त

    राजधानी रांची में बुधवार को 70-80 रुपये प्रति किलो बिकने वाली भिंडी 100 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रही है। विक्रेताओं के मुताबिक झारखंड में भिंडी की फसल समाप्त हो गई है। इस वजह से इन दिनों यहां के बाजारों में ओडिशा की भिंडी की आमदनी हो रही है, जो महंगी है। होली के बाद भिंडी की कीमतों में गिरावट आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

    रायपुर से आमद व बंगाल से नहीं आ रहे चीकू

    रांची में फलों के दाम की बात करें तो अमरूद और चीकू के दाम आसमान छू रहे हैं। आज शहर में अमरूद 100-120 औऱ चीकू 100-150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। फल विक्रेताओं का कहना है कि कुछ दिन पहले तक शहर में अमरुद 60-70 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था। लेकिन रायपुर से आमद कम होने से इसकी कीमतों में इजाफा हुआ है। वही हाल चीकू का भी है।

    महाराष्ट्र के नासिक और सोलापुर से आने लगा अंगूर

    रांची शहर में चीकू की आमद बंगाल से होती है। बताया जा रहा कि वहां विगत एक साल से कम फसल होने की वजह से 60-70 रुपये प्रति प्रति किलो के बीच बिकने वाला चीकू इन दिनों बाजार में महंगे दर पर बिक रहा है। वहीं, अंगूर का सीजन भी अब शुरू हो गया है। शहर के बाजार में महाराष्ट्र के नासिक और सोलापुर से विगत 20 दिनों से अंगूर की आमद हो रही है। हालांकि अभी यह 140 से 150 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। विक्रेताओं का कहना है कि आगामी 10-15 दिनों के अंदर आमदनी बढ़ने पर इसकी कीमतों में भी गिरावट आ जाएगी।

    जान‍िए, अभी क‍िस भाव सब्‍जी और फल (प्रत‍िक‍िलो)

    • आलू  (सफेद) :  15
    • आलू  (लाल) :  20
    • आलू  (गोला) :  25
    • प्याज : 35-40
    • टमाटर : 25-40
    • अदरक : 40-50
    • लहसुन : 50 से 100
    • गाजर : 30-50
    • मूली : 10-20
    • मटर : 30-40
    • भिंडी : 100
    • बंदगोभी : 20-25
    • फूलगोभी : 30-40
    • खीरा : 40
    • पालक : 40
    • मेथी : 40
    • बथुआ  : 40
    • शिमला मिर्च : 80 - 100
    • कटहल : 100-140
    • नेनुआ : 60
    • झींगा (तुरई) : 60
    • करेला : 60
    • बैगन : 40
    • बींस : 40
    • लौकी : 30
    • फलों की कीमत (प्रति किलो/रुपयें)
    • सेब : 70-100
    • संतरा  : 60-80
    • केला : 30-40 (प्रति दर्जन)
    • नाशपाती : 180-200
    • तरबूज : 60
    • अमरूद : 100-120
    • चीकू : 100-150
    • पपीता : 30-40
    • अंगूर : 140-150