Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi Lake: फोटो प्वाइंट बना रांची का बड़ा तालाब, पहुंचने लगे विदेशी पक्षी

    Ranchi Lake कोरोना का असर कम होते ही युवा सुरक्षा इंतजाम के साथ यहां की सड़कों पर सुबह की ताजी हवा में मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं। तालाब की सफाई के बाद कई लोग यहां सुबह की सैर के लिए आने शुरू हो गए हैं।

    By Sujeet Kumar SumanEdited By: Updated: Thu, 12 Nov 2020 01:02 PM (IST)
    रांची के बड़ा तालाब के पास दीवार पर बनाई गई पेंटिंग। मनोरंजन

    रांची, जासं। रांची के बड़ा तालाब और आसपास के इलाके में झारखंड हाई कोर्ट की फटकार का असर दिखने लगा है। तालाब के आसपास की दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग बनाई जा रही है। दीवारों पर बनी सोहराई और कोहवर आकर्षक पेंटिंग युवाओं के लिए सेल्फी का प्वाइंट बनती जा रही है। कोरोना का असर कम होते ही युवा सुरक्षा इंतजाम के साथ यहां की सड़कों पर सुबह की ताजी हवा में मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं। तालाब की सफाई के बाद कई लोग यहां सुबह की सैर के लिए आने शुरू हो गए हैं। वहीं कई लोग तालाब के किनारे योग और व्यायाम करते हुए भी देखे जा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तालाब में पहुंचने लगे विदेशी मेहमान

    बड़ा तालाब की साफ-सफाई का असर दिखने लगा है। विदेश से आने वाले नन्हे मेहमान यानि पक्षी रांची के बड़ा तालाब पहुंचने लगे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि पहले तालाब में गंदगी के कारण पक्षी यहां कुछ कम आ रहे थे। मगर इस वर्ष साफ-सफाई के कारण पिछले वर्ष से दोगुना ज्यादा पक्षी तालाब में अपना डेरा डाले हुए हैं। विदेशी पक्षियों के कलरव से पूरा इलाका गूंज रहा है।

    सुबह तालाब के आसपास का ये दृश्‍य देखने में अद्भुत लगता है। पक्षियों के आने के बाद उन्हें देखने आने वालों की भी संख्या काफी बढ़ी है। लोग अपने फोन के कैमरे में पक्षियों की तस्वीर कैद करते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं कुछ लोग उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी देखे जा सकते हैं।

    विवेकानंद की मूर्ति को मिल रहा सम्मान

    बड़ा तालाब में बनाए गए विवेकानंद की खूबसूरत मूर्ति को सम्मान मिलना शुरू हो गया है। तालाब में गंदगी कम हो गई है। इससे पानी की बदबू भी काफी हद तक कम हुई है। इसके साथ ही स्वामी जी की मूर्ति की साफ-सफाई की भी व्यवस्था लगातार की जा रही है। निगम के द्वारा किए जा रहे सौंदर्यीकरण को देखकर लग रहा है कि जल्द ही रांची को एक नया पिकनिक स्पाॅट मिलने वाला है।