झिरी डंपिंग यार्ड के पुराने कचरे का होगा सफाया, रांची नगर निगम ने जारी किया 17.72 करोड़ का टेंडर
रांची नगर निगम ने झिरी डंपिंग यार्ड में वर्षों से जमा पुराने कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए 17.72 करोड़ ...और पढ़ें

रांची नगर निगम की फाइल फोटो।
HighLights
झिरी डंपिंग यार्ड के पुराने कचरे का होगा निस्तारण।
रांची नगर निगम ने 17.72 करोड़ का टेंडर जारी किया।
जागरण संवाददाता, रांची। झिरी स्थित डंपिंग यार्ड में वर्षों से जमा पुराने कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया तेज होगी। रांची नगर निगम ने वैज्ञानिक तरीके से कचरे के निस्तारण के लिए 17.72 करोड़ रुपये का ई-टेंडर जारी किया है। इसके तहत बायोमाइनिंग और संसाधन पुनर्प्राप्ति तकनीक के माध्यम से पुराने कचरे का निष्पादन किया जाएगा।
नगर निगम के स्वच्छता शाखा की ओर से 29 अक्टूबर को निविदा जारी की गई है। चयनित एजेंसी को तीन महीने के भीतर काम पूरा करना होगा।
निविदा के अनुसार, इस काम के लिए 17 करोड़ 72 लाख 49 हजार 619 रुपये की अनुमानित राशि निर्धारित की गई है। इच्छुक एजेंसियों को 18 लाख रुपये अग्रधन राशि (ईएमडी) जमा करनी होगी। वहीं, निविदा शुल्क 25 हजार रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी मिलाकर 29,500 रुपये निर्धारित किया गया है। पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी।
30 अक्टूबर से निविदा में भाग लेने के लिए आवेदन शुरू होगा। दो नवंबर को दोपहर तीन बजे प्री-बिड बैठक आयोजित की जाएगी। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर शाम पांच बजे निर्धारित है।
इसके अगले दिन 13 नवंबर को शाम पांच बजे तकनीकी निविदा खोली जाएगी। वित्तीय निविदा खोलने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी झारखंड ई-निविदा पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।
यह भी पढ़ें- रांची के निजी अस्पताल अब नहीं छिपा सकेंगे इलाज का खर्च, फीस से लेकर डॉक्टरों की डिग्री तक बताना अनिवार्य
यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय में IKS और EVS की पढ़ाई अधर में, NEP के तहत 60 हजार छात्रों का भविष्य दांव पर