Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Smart City Ranchi: स्मार्ट सिटी अवॉर्ड कांटेस्ट के दूसरे चरण में पहुंचा रांची, 66 शहरों की सूची में बनाई जगह

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jan 2021 01:54 PM (IST)

    Smart CIty Award Contest News अधिकारियों का कहना है कि दूसरे चरण का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि देश की 100 स्मार्ट सिटी में से दो स्मार्ट सिटी ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी हैं।

    Hero Image
    रांची स्मार्ट सिटी काॅरपोरेशन ने दूसरे चरण के लिए केंद्र को एंट्री भेजी।

    रांची, जासं। Ranchi Smart City केंद्र का आवास और शहरी कार्य मंत्रालय इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट आयोजित कर रहा है। कई चरणों में होने वाले इस अवार्ड के पहले चरण को रांची स्मार्ट सिटी ने सफलतापूर्वक पार कर लिया है। रांची इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड्स कांटेस्ट के दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। दूसरे चरण के लिए देश के 100 स्मार्ट शहरों में से 66 शहरों को सफलता हाथ लगी है। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय स्मार्ट सिटी शाखा के निदेशक लालचंदामा ने पत्र भेजकर स्मार्ट सिटी के सीईओ को यह जानकारी देते हुए अगले चरण के लिए एंट्रीज भेजने के लिए कहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची स्मार्ट सिटी ने दूसरे चरण के लिए अपनी एंट्री भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि दूसरे चरण का रिजल्ट जल्द ही घोषित होगा। गौरतलब है कि देश की 100 स्मार्ट सिटी में से दो स्मार्ट सिटी ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी हैं। ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी का मतलब है कि यहां खाली जमीन पर स्मार्ट सिटी बसाई जानी है। इसे लेकर रांची में बेहतर काम हो रहा है। यहां धुर्वा के एचईसी इलाके में 656 एकड़ जमीन पर आधुनिक स्मार्ट सिटी विकसित की जा रही है। इसके 86.5 एकड़ भूमि पर आवासीय परिसर बनाया जाएगा। यहां बनाई जा रही सड़कें 40 मीटर चौड़ी होंगी।

    आवासीय परिसर में आधुनिक हॉस्पिटल, स्कूल, समेत सभी आधुनिक नागरिक सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। पीपीपी मोड पर इन योजनाओं को स्थापित किया जाएगा। इसके लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू है। स्मार्ट सिटी में 15000 आवास बनाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के लिए हटिया डैम में अलग से आधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार हो गया है। स्मार्ट सिटी में बिजली आपूर्ति के लिए गैस आधारित आधुनिक पावर हाउस भी बन रहा है। रांची का कमांड सेंटर तैयार हो गया है। इससे रांची के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। ट्रैफिक का सिस्टम स्वचालित है। जिस तरफ आवाजाही ज्यादा होगी, उधर ज्यादा समय मिलेगा।

    नीलामी प्रक्रिया में निवेशकों की भागीदारी के लिए दिल्ली में इन्वेस्टर समिट

    स्मार्ट सिटी में प्लाट आवंटन की शुरू हुई नीलामी प्रक्रिया में निवेशकों की अच्छी भागीदारी को लेकर दिल्ली में स्वर्णरेखा समिति 2021 का आयोजन हुआ। इस समिति में बोलते हुए रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार ने कहा कि रांची स्मार्ट सिटी का विकास जन आकांक्षाओं पर कराया जा रहा है। यह राज्य सरकार और रांची स्मार्ट सिटी काॅरपोरेशन की प्राथमिकता है। इसीलिए स्मार्ट सिटी इलाके में होने वाले भूमि के भूखंडों की नीलामी की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी रखा गया है।

    उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना के निर्माण में लगी बड़ी कंपनियां स्मार्ट सिटी में निवेश करेंगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान सहित अन्य क्लीयरेंस के लिए राज्य सरकार की तरफ से सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। रांची स्मार्ट सिटी काॅरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने कहा कि वह रांची में वर्ल्ड क्लास विश्व स्तरीय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मेट्रोपॉलिटन सिटी का लाइफस्टाइल देने वाली स्मार्ट सिटी बनाने जा रहे हैं। इस समिति में दिल्ली और एनसीआर समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से रियल एस्टेट, शैक्षणिक, स्वास्थ्य के क्षेत्र से संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम में रांची स्मार्ट सिटी काॅरपोरेशन के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंद कुइलियार ने पावर प्‍वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों को नीलामी प्रक्रिया की बारीक जानकारी दी। इस समिट में अंसल एपीआइ ग्रुप कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, पारसनाथ डेवलपर, सहारा डेवलपर, स्टेट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर स्किल काउंसिल, मारुति सुजुकी इंडिया, मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट समेत कई कंपनियों ने हिस्सा लिया।