विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची के हिनू में HDFC बैंक की इमारत में लगी भीषण आग, ऊपरी हिस्से से उठीं लपटें; मची अफरा-तफरी

By Prince KumarEdited By: Mansi Kumari
Published: Mon, 05 Oct 2026 10:57 AM (IST)

रांची के हिनू स्थित एचडीएफसी बैंक की इमारत में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और ...और पढ़ें

HighLights

  1. रांची के हिनू में एचडीएफसी बैंक में लगी आग।

  2. इमारत के ऊपरी हिस्से से उठीं ऊंची लपटें।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची के हिनू स्थित एचडीएफसी बैंक की इमारत में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इमारत के ऊपरी हिस्से में लगी, जिसके बाद देखते ही देखते ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास धुएं का गुबार फैल गया।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हादसे में कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

यह भी पढ़ें- रांची के रायफल ट्रेनिंग सेंटर में चेंजिंग रूम में मोबाइल मिलने से हंगामा, रिकॉर्डिंग के आरोप की जांच शुरू

यह भी पढ़ें- रांची में India-West Indies मैच! घर से निकलने से पहले जान लें टिकट, एंट्री और ट्रैफिक से जुड़ी पूरी जानकारी