विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में पनीर कारोबारियों पर सख्ती, होटल-रेस्टोरेंट में इस्तेमाल करने के लिए भी लेना होगा लाइसेंस

Published: Sun, 01 Nov 2026 08:00 AM (IST)

रांची में अब बिना निबंधन पनीर का कारोबार करने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। जिला प्रशासन ने ...और पढ़ें

पनीर का कारोबार करने वालों को कराना होगा निबंधन।

पनीर का कारोबार करने वालों को कराना होगा निबंधन।

HighLights

  1. पनीर का कारोबार करने वालों को कराना होगा निबंधन।

  2. बिना निबंधन पनीर बेचने पर होगी कानूनी कार्रवाई।

  3. होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों पर भी रहेगी नजर।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची में अब पनीर का कारोबार करने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती बढ़ेगी। पनीर का निर्माण करने, बेचने या होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों में व्यावसायिक इस्तेमाल करने वाले प्रतिष्ठानों को अनिवार्य रूप से खाद्य सुरक्षा विभाग में निबंधन कराना होगा।

बिना निबंधन पनीर का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने मिलावटी पनीर की बिक्री रोकने के लिए यह कदम उठाया है। शनिवार को समाहरणालय के ब्लाक-ए सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) की जिला स्तरीय परामर्शी समिति की बैठक हुई।

उपायुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जिले के होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों में नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पनीर के नमूनों की जांच भी लगातार की जाएगी। जांच में मिलावट या गुणवत्ता से छेड़छाड़ पाए जाने पर संबंधित निर्माता और विक्रेता के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी महीनों में जांच अभियान तेज करने, लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और निगरानी व्यवस्था मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। इसे रोकने के लिए सभी अधिकारी खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

बैठक में एसडीओ सदर कुमार रजत, एडीएम विधि-व्यवस्था धनंजय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय, सिविल सर्जन सहित खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी और सभी खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें- त्योहार पर मिलावट से बचें! 2 बूंद आयोडीन से खुल जाएगी नकली पनीर की पोल; पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताए टिप्स

यह भी पढ़ें- दूध-पनीर असली है या नकली, घर में भी कर सकते हैं जांच; जानिए आसान तरीके

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।