Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi Crime News: रांची के चुटिया में पत्थर से सिर कूचकर हत्या हुई बुजुर्ग महिला की झाड़ी में मिला शव, पूलिस महकमें में मची खलबली

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Wed, 25 May 2022 07:17 AM (IST)

    Ranchi Crime News रांची के चुटिया में एक बुजुर्ग महिला की पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। महिला की शव बेरहमी हाल में झाड़ी में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में खलबली मच गई। रिम्स अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

    Hero Image
    Ranchi Crime News: रांची में बुजुर्ग महिला की हत्या।

    रांची, जासं। Ranchi Crime News रांची के चुटिया इलाके में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पत्थर से सिर और चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। महिला पर इतनी बेरहमी से हमला किया गया, उसके चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। बुजुर्ग महिला का नाम रुक्मणी देवी (65 वर्ष) पति कटिमन मंडल है। वह चुटिया थाना अंतर्गत कृष्णापुरी रोड नंबर में हनुमान मंदिर के पास रहती थी। मूल रूप से बिहार के सुल्तानगंज की रहने वाली थी। रांची में रहकर कोयला बेचती थी, जबकि गोबर चुनकर गोइठा बनाकर भी बेचती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार महिला मंगलवार की दोपहर करीब 3:30 बजे घर से गोबर चुनने निकली थी। उसी दौरान झाड़ी में पत्थर से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी गई। शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में खलबली मच गई।

    इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और महिला के शव की पहचान कराई गई। शव की पहचान मृतक के बेटे दिलीप मंडल ने किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। शाम होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। आज यानी बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर चुटिया थाना प्रभारी बेंकटेश कुमार पहुंचे और छानबीन की। बाद में सिटी डीएसपी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इस मामले में मृतका का बेटा दिलीप मंडल के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

    तीन अलग-अलग पत्थरों से हमला

    जानकारी के अनुसार महिला के शव के पास से तीन खून गले अलग-अलग पत्थर बरामद किए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही कि तीन अलग-अलग पत्थरों से सिर कूचकर मारा गया है। घटना में दो से दिन लोगों द्वारा अंजाम दिए जाने की भी आशंका है। महिला को मारकर झाड़ी में फेंक दिया गया था। स्थानीय लोगों ने देखा कि महिला की लाश झाड़ी में पड़ी है। शरीर पर कपड़े अस्त व्यस्त थे। सिर और चेहरा बेरहमी से कूच दिया गया था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जबकि मौके से खून लगे तीनों पत्थर को जब्त किया।

    हत्या का कारण फिलहाल नहीं आया है सामने

    चुटिया थाना प्रभारी बेंकटेश कुमार ने बताया कि महिला की हत्या के कारण फिलहाल सामने नहीं आए हैं। हत्यारों की तलाश की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।