यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranchi Crime: घर का काम कराने के बहाने किया यौन शोषण, नाबालिग पहुंची थाने; मामला दर्ज
Jharkhand Crime News जगन्नाथपुर इलाके में रहने वाली एक नाबालिग ने नामकुम इलाके में रहने वाले संतोष के खिलाफ यौन ...और पढ़ें

रांची,जागरण संवाददाता। जगन्नाथपुर इलाके में रहने वाली एक नाबालिग ने नामकुम इलाके में रहने वाले संतोष के खिलाफ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। नाबालिग ने इसकी शिकायत एसटीएससी थाना में की है। एसटीएससी थाना प्रभारी का कहना है कि मामला थाना में आया था। जांच के बाद इस मामले को नामकुम थाना भेज दिया गया है।
नाबालिग का कहना है कि तीन वर्ष पहले आरोपित घर का काम कराने के लिए अपने घर ले गया था। पिछले ढाई वर्ष से यौन शोषण कर रहा है। कुछ दिन पहले नाबालिग का भाई संतोष के घर आया तो नाबालिग को अपने साथ ले आया।
