Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना महामारी के दौर में रांची के रवि से सीखें इंसानियत, जरूरतमंदों को मुफ्त पहुंचा रहे अस्पताल

    By Vikram GiriEdited By:
    Updated: Fri, 23 Apr 2021 02:43 PM (IST)

    देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ मानवता में गिरावट का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। जिस समय लोगों को सबसे अधिक संवेदनशील होने की दरकरार है। रेमेडेसिविर या कोरोना के इलाज में रामबाण साबित हो रहे अन्य जरूरी दवाओं की कालाबजारी जोरों पर है।

    Hero Image
    कोरोना महामारी के दौर में रांची के रवि से सीखें इंसानियत। जागरण

    रांची, जासं । देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ मानवता में गिरावट का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। इस समय लोगों को सबसे अधिक संवेदनशील होने की दरकार है। लेकिन रेमेडेसिविर या कोरोना के इलाज में रामबाण साबित हो रहे अन्य जरूरी दवाओं की कालाबाजारी जोरों पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच झारखंड की राजधानी रांची की एक खबर आपको सुकुन देगी। रांची का एक युवा रवि इन दिनों जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में अस्पताल पहुंचा रहा है। रवि बताते हैं कि वो 15 अप्रैल से लोगों को अपने ऑटो अस्पताल पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उनका नंबर इंटरनेट मीडिया पर उपलब्ध है। जिस पर लोग उन्हें फोन करते हैं और कर सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner