विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

By prince kumarEdited By: Yashodhan Sharma
Published: Wed, 09 Aug 2023 01:40 AM (GMT+05:30)

रांची में सदर इलाके में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपित सोहराई ...और पढ़ें

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

HighLights

  1. शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपित हुआ फरार
  2. शादी का झांसा देकर आरोपित संबंध बनाता रहा। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई।

जागरण संवाददाता, रांची: झारखंड के रांची में सदर इलाके में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपित सोहराई बेदिया फरार हो गया है।

सदर थाने की पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस करने के बाद पुलिस आरोपित को पकड़ने गई थी, लेकिन वह घर में नहीं मिला।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वर्ष 2020 में उसके पिता सीसीएल गांधीनगर अस्पताल में भर्ती थे। उसी समय आरोपित से उसकी दोस्ती हुई थी।

बार-बार बनाता रहा संबंध

आरोपित वहीं पर कार्यरत था। कुछ दिनों के बाद आरोपित युवती को लेकर पतरातू लेकर घूमने गया था और वापस लौटने के क्रम में आरोपित ने शादी करने की बात कही साथ ही युवती के साथ संबंध बनाया।

बार-बार शादी का झांसा देकर आरोपित संबंध बनाता रहा। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। आरोपित ने झांसे में लेकर युवती को दवा दे दी, इसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपितों के खिलाफ भी केस हुआ है। पुलिस सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

Jharkhand: सीएम सोरेन को मिले ED के समन पर JMM का फूटा गुस्सा, कहा- यह एक सोची-समझी साजिश का है हिस्सा