Ranchi Airport: रांची से पटना, देवघर, लखनऊ की सीधी फ्लाइट... रांची एयरपोर्ट से आज से 38 विमान उड़ान भरेंगे...
Ranchi Airport रांची एयरपोर्ट पर आज से 26 नहीं 38 विमान रोज उड़ान भरेंगे। हवाई यात्रियों को रांची से पटना देवघर दिल्ली मुंबई बंगलुरु लखनऊ चेन्नई पुणे कोलकाता अहमदाबाद हैदराबाद और भुवनेश्वर की सीधी फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। आज से बदल गए नियम देखें Winter Schedule

रांची, जासं। Ranchi Airport रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 विमान के बदले आज से 38 विमान उड़ान भरेंगे। इसे लेकर विंटर शेडयूल जारी किया गया है। रविवार से नया शेडयूल लागू हो जाएगा। बारी-बारी विमानन कंपनियां फ्लाइट की संख्या में सुविधानुसार बढ़ोतरी करेंगी। नए शिड्यूल के मुताबिक रांची से देवघर के लिए भी एक विमान को उड़ान भरना है। हालांकि, इसे लेकर अभी तस्वीर स्पष्ट नहीं हुई है। लेकिन, देश के कई शहरों के लिए रांची से उड़ने वाले विमानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
वर्तमान में रांची एयरपोर्ट से 26 विमान उड़ान भरते हैं। करीब 6500 यात्रियों का रोजाना आवागमन होता है। अब रांची एयरपोर्ट से रोज 12 शहरों के लिए 38 विमान उड़ान भरेंगे। इसमें बेंगलुरु, दिल्ली, भुवनेश्वर, लखनऊ, पटना, देवघर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता शामिल है। इसमें सबसे अधिक विमान दिल्ली के लिए है और सबसे कम देवघर, अहमदाबाद, हैदराबाद और चेन्नई के लिए है। एयरपोर्ट से सुबह 7.55 बजे से रात्रि 8.45 बजे तक यात्रियों को फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। इससे अब एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में बढ़ातरी दर्ज होगी।
Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट पर आज से 26 नहीं 38 विमान रोज उड़ान भरेंगे।
छठ स्पेशल ट्रेनों में कई सीटें खाली
लंबे दिनों के बाद स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम दिखी। ट्रेन में भी सीट को लेकर मारामारी नहीं थी। कुछ सीटें खाली भी रह गई। छठ स्पेशल ट्रेन की कई सीटें खाली रह गई। स्लीपर और एसी दोनों ही बोगी में सीटें खाली रह गई। बिहार सहित अन्य राज्यों में जाने वाली ट्रेनों का भी यही हाल रहा। यही व्यवस्था खादगढ़ा बस स्टैंड में देखने को मिली। बसों में सीटें खाली देखने को मिली। यात्रियों शुक्रवार की तरह सीट के लिए जद्दोजहद करने की जरूरत नहीं पड़ी।
IRCTC ने पर्यटन बढ़ाने का बनाया मास्टर प्लान
आइआरसीटीसी टूरिज्म को बढावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसलिए पर्यटन के क्षेत्र में काम कर रहा है। इससे राज्य और देश दोनो का विकास होगा। पर्यटन को बढावा देने से देश-विदेश के पर्यटक रांची आएंगे. इससे विदेशी करेंसी भी अपने राज्य में आएगी, जिससे टूरिज्म डेवलपमेंट को बल मिलेगा। इसकी जानकारी आईआरटीएस के जीजीएम जफर आजम ने शनिवार को रांची रेलवे परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। आजम ने बताया कि रांची और आसपास के इलाकों में पर्यटन के कई क्षेत्र है, जहां पर्यटक खूबसूरत वादियों का नजारा ले सकते हैं। पर्यटन को बढावा देने में स्वादिस्ट भोजन, रहने की अच्छी जगह, ट्रांसपोर्टेशन को भी और बेहतर बनाना होगा। उन्होंने इस संबंध में स्टेट गर्वमेंट से भी शांतिपूर्ण माहौल और सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है। जीजीएम ने कहा कि पर्यटन रोजगार के भी द्वार खोलता है। इस प्रोजेक्ट को टूरिज्म डेवलपमेंट ऑफ बिहार एंड झारखंड नाम दिया गया है। दोनो राज्यों के पर्यटन स्थल को इसमे शामिल किया जाएगा। जहां देश-विदेश के पर्यटक घूमने आएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।