रांची से उड़ने वाले विमानों के लिए नया शेड्यूल जारी, आज से इन शहरों के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट
बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची ने 1 सितंबर से 30 सितंबर तक विमानों के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस रांची (AIR India) से भुवनेश्वर विशाखापत्तनम इंदौर गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी। विमान विभिन्न शहरों से होकर गुजरेंगे जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली विमानों के परिचालन के लिए रविवार को एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से नया शिड्यूल जारी किया गया। नया शिड्यूल एक सितंबर से 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा।
वहीं दूसरी ओर यात्रियों की सुविधा व कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से एक सितंबर से रांची से भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, इंदौर, गुवाहाटी व त्रिवेंद्रम के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक आरआर मौर्या ने बताया कि रांची से उड़ान भरने वाले विमान विभिन्न बड़े शहरों से होते हुए संबंधित गंतव्यों तक पहुंचेंगे।
भुवनेश्वर के लिए विमान मुंबई होकर, इंदौर के लिए विमान दिल्ली होकर, गुवाहाटी व त्रिवेंद्रम के लिए विमान बेंगलुरु होकर जाएगी। इन रूट्स पर विमानों के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है, ताकि यात्रियों को और बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।
यह नई कनेक्टिविटी यात्रियों को बेहतर यात्रा का विकल्प देगी। साथ ही रांची एयरपोर्ट को देश के विभिन्न हिस्सों से और अधिक जोड़ते हुए इसकी पहुंच को व्यापक बनाएगी।
एक से 30 सितंबर तक विमानों का नया शेड्यूल
सेक्टर | विमान संख्या | संचालन का दिन | आगमन | प्रस्थान |
---|---|---|---|---|
कोलकाता-रांची-कोलकाता | 6E 7561/7562 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 07:20 | 07:40 |
पुणे-रांची-बेंगलुरु | 6E 6484/6799 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 08:05 | 08:40 |
मुंबई-रांची-मुंबई | IX 1237/1238 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 08:15 | 08:45 |
दिल्ली-रांची-दिल्ली | 6E 2022/5062 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 09:10 | 09:40 |
बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु | IX 1239/1248 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 09:45 | 10:15 |
दिल्ली-रांची-दिल्ली | IX 1116/1105 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 09:55 | 10:25 |
हैदराबाद-रांची-हैदराबाद | 6E 421/398 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 10:25 | 10:55 |
मुंबई-रांची-मुंबई | 6E 5281/2719 | 1, 0, 3, 0, 5, 0, 7 | 11:00 | 11:55 |
पटना-रांची-कोलकाता | 6E 6902/6893 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 11:55 | 12:25 |
दिल्ली-रांची-दिल्ली | IX 1102/1103 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 13:25 | 13:55 |
दिल्ली-रांची-दिल्ली | 6E 5298/2219 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 14:45 | 15:15 |
कोलकाता-रांची-पटना | 6E 6152/925 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 15:05 | 15:35 |
बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु | IX 1532/1530 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 15:50 | 16:20 |
मुंबई-रांची-मुंबई | 6E 831/298 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 16:00 | 16:30 |
अहमदाबाद-रांची-अहमदाबाद | 6E 6493/6654 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 16:25 | 17:00 |
दिल्ली-रांची-दिल्ली | IX 1199/1200 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 16:30 | 17:00 |
चेन्नई-रांची-चेन्नई | 6E 6113/209 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 18:40 | 19:10 |
भुवनेश्वर-रांची-भुवनेश्वर | 6E 7361/7362 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 19:10 | 19:30 |
दिल्ली-रांची-दिल्ली | IX 1204/1114 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 19:50 | 20:20 |
बेंगलुरु-रांची-पुणे | 6E 221/6272 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 19:55 | 20:45 |
दिल्ली-रांची-दिल्ली | 6E 5023/5024 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 20:05 | 20:35 |
हैदराबाद-रांची-हैदराबाद | 6E 186/191 | 1, 0, 3, 0, 5, 0, 7 | 20:30 | 21:00 |
बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु | IX 1262/2176 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 20:35 | 21:05 |
कोलकाता-रांची-कोलकाता | 6E 7674/7235 | 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 | 20:45 | 21:05 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।