Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट से अब 38 विमान भरेंगे उड़ान, विंटर शेडयूल जारी; See Time Table Details

    By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
    Updated: Fri, 21 Oct 2022 12:35 PM (IST)

    Ranchi Airport Flights Winter Schedule झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अब 38 विमान उड़ान भरेंगे। अब तक कुल 26 विमान ही यहां से उड़ान भर रहे थे। एयरपोर्ट आथोरिटी ने विंटर शेडयूल जारी किया है। देखें विभिन्न शहरों के लिए विमान का प्रस्थान समय क्या है...

    Hero Image
    Ranchi Airport Flights Winter Schedule: रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमान का विंटर शेडयूल जारी।

    रांची, जासं। Ranchi Airport Flights Winter Schedule झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अब 26 विमान के बदले 38 विमान उड़ान भरेंगे। इसमें रांची से देवघर के लिए भी एक विमान उड़ान भरेगा। दरअसल, एयरपोर्ट आथोरिटी ने विंटर शेडयूल जारी किया है, जिसके बाद एयरपोर्ट विमानों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। वर्तमान में रांची एयरपोर्ट से 26 विमान उड़ान भरते हैं। करीब 6500 यात्रियों का रोजाना आवागमन होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची एयरपोर्ट से 12 शहरों के लिए 38 विमान उड़ान भरेंगे। इसमें बेंगलुरु, दिल्ली, भुवनेश्वर, लखनऊ, पटना, देवघर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता शामिल है। इसमें सबसे अधिक विमान दिल्ली के लिए है और सबसे कम देवघर, अहमदाबाद, हैदराबाद और चेन्नई के लिए है।

    देवघर के लिए एयरपोर्ट से विमान दोपहर 3.20 बजे उड़ान भरेगा। देवघर के लिए विमान की काफी मांग थी। एयरपोर्ट से सुबह 7.55 बजे से रात्रि 8.45 बजे तक यात्रियों को फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। इससे अब एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में बढ़ातरी दर्ज होगी।

    रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों का विंटर शेडयूल

    ये है विमानों का प्रस्थान समय-

    • सुबह 7.55 बजे : बेंगलुरु
    • सुबह 8.55 बजे : दिल्ली
    • सुबह 10 बजे : भुवनेश्वर
    • सुबह 10.10 बजे : भुवनेश्वर
    • सुबह 10.20 बजे : मुंबई
    • सुबह 10.25 बजे : मुंबई
    • सुबह 10.50 बजे : दिल्ली
    • सुबह 11.55 बजे : बेंगलुरु
    • दोपहर 12.15 बजे : हैदराबाद
    • दोपहर 12.30 बजे : दिल्ली
    • दोपहर 1.20 बजे : पटना
    • दोपहर 1.30 बजे : लखनऊ
    • दोपहर 1.40 बजे : कोलकाता
    • दोपहर 3.00 बजे : बेंगलुरु
    • दोपहर 3.10 बजे : दिल्ली
    • दोपहर 3.20 बजे : देवघर
    • दोपहर 3.55 बजे : अहमदाबाद
    • दोपहर 4.25 बजे : मुंबई
    • दोपहर 4.50 बजे : दिल्ली
    • संध्या 5.25 बजे : मुंबई
    • संध्या 5.40 बजे : चेन्नई
    • संध्या 5.55 बजे : दिल्ली
    • संध्या 6.25 बजे : कोलकाता
    • संध्या 6.25 बजे : कोलकाता
    • संध्या 6.35 बजे : बेंगलुरु
    • संध्या 6.55 बजे : पटना
    • संध्या 7.15 बजे : मुंबई
    • संध्या 7.25 बजे : दिल्ली
    • संध्या 7.50 बजे : लखनऊ
    • रात्रि 8.15 बजे : दिल्ली
    • रात्रि 8.15 बजे : बेंगलुरु
    • रात्रि 8.15 बजे : बेंगलुरु
    • रात्रि 8.20 बजे : कोलकाता
    • रात्रि 8.20 बजे : कोलकाता
    • रात्रि 8.45 बजे : दिल्ली
    • रात्रि 8.45 बजे : पुणे
    • रात्रि 8.45 बजे : पुणे
    • रात्रि 8.45 बजे : पुणे