विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं, फ्लाइट का किराया आसमान पर; छठ पूजा पर रांची आने के लिए देने होंगे 31 हजार रुपये

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:00 AM (IST)

दीपावली और छठ महापर्व पर रांची आने वाले यात्रियों को हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा ...और पढ़ें

त्योहारी सीजन में हवाई किराए में तीन-चार गुना वृद्धि।

त्योहारी सीजन में हवाई किराए में तीन-चार गुना वृद्धि।

HighLights

  1. बेंगलुरु से रांची का किराया 30,999 रुपये तक पहुंचा।

  2. त्योहारी सीजन में हवाई किराए में तीन-चार गुना वृद्धि।

  3. मुंबई–रांची का त्योहारी किराया 26,693 रुपये तक पहुंचा।

जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे विमान यात्रियों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और अन्य महानगरों में नौकरी तथा पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए रांची आना महंगा हो गया है।

सात नवंबर की यात्रा के लिए पूर्व में दर्ज किराये में बेंगलुरु से रांची का एकतरफा टिकट 30,999 रुपये, मुंबई से 26,693 रुपये और दिल्ली से 20,968 रुपये तक पहुंच गया था। यह सामान्य दिनों के किराये के मुकाबले लगभग तीन से चार गुना है।

त्योहारी सीजन में विमान किराये की बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण यात्रियों की मांग और उपलब्ध सीटों के बीच अंतर है। दुर्गापूजा के बाद दीपावली और छठ के लिए बड़ी संख्या में लोग झारखंड लौट रहे हैं। विशेषकर बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और दिल्ली से रांची आने वाली उड़ानों पर दबाव बढ़ रहा है।

रांची से कुछ प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानों के सीमित विकल्प होने से यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट का सहारा लेना पड़ता है। इससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं।

जैसे-जैसे भर रही सीटें, वैसे-वैसे बढ़ रहा किराया

विमानन कंपनियां डायनेमिक प्राइसिंग प्रणाली के आधार पर किराया निर्धारित करती हैं। इसके तहत किसी उड़ान में सस्ते किराये वाली सीटें बिक जाने के बाद अगली श्रेणी की महंगी सीटें उपलब्ध होती हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण कम किराये वाली सीटें पहले ही बुक हो जाती हैं।

अंतिम समय में टिकट लेने वालों को अधिक राशि चुकानी पड़ती है। इसके अतिरिक्त विमान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और कुछ मार्गों पर सीमित सीधी उड़ानें भी किराये को प्रभावित कर रही हैं।

ट्रेनों में सीट नहीं, विमान का किराया बजट से बाहर

दीपावली और छठ पर घर लौटने वालों की परेशानी दोहरी हो गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। दूसरी ओर विमान का किराया बढ़ने से यात्रियों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। चार सदस्यों वाले परिवार को बेंगलुरु से रांची आने के लिए प्रति टिकट 30 हजार रुपये की दर से केवल एकतरफा यात्रा पर लगभग 1.20 लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। 

12 से 15 नवंबर तक हवाई किराये की स्थिति

मार्ग

शुरुआती किराया

त्योहारी किराया

वृद्धि

बेंगलुरु–रांची

₹7,554

₹30,999

310%

मुंबई–रांची

₹7,401

₹26,693

261%

दिल्ली–रांची

₹6,413

₹20,968

227%

अलग-अलग तारीखों पर रांची आने का हवाई किराया

शहर

यात्रा की तारीख

दर्ज किराया

मुंबई

5 नवंबर

₹21,600

मुंबई

6 नवंबर

₹25,500

पुणे

6 नवंबर

₹22,000

बेंगलुरु

6 नवंबर

₹20,000

पुणे

7 नवंबर

₹25,200

बेंगलुरु

7 नवंबर

₹19,000

हैदराबाद

7 नवंबर

₹18,500

चेन्नई

5 नवंबर

₹14,500

 

यह भी पढ़ें- लास्ट मिनट फ्लाइट बुकिंग पर अब नहीं कटेगी जेब! हवाई सफर करने वालों के लिए क्या-क्या बदलने वाला है? पढ़ें नए नियम

यह भी पढ़ें- दिल्ली से पुणे आ रही इंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी एग्जिट गेट से छेड़छाड़ की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।