Ramgarh: रजरप्पा मंदिर के पुजारी रंजीत पंडा का हृदय गति रुकने से निधन, शोक की लहर
Ramgarh News शक्तिपीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिक मंदिर के पुजारी रंजीत पंडा का आज यानी सोमवार की सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से शोक की ल ...और पढ़ें

रामगढ़, जासं। Ramgarh News शक्तिपीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिक मंदिर के पुजारी रंजीत पंडा(54वर्ष) का सोमवार को सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम को रामगढ़ शहर के पतरातु बस्ती स्थित आवास में उनका दिल का दौरा पड़ गया। स्वजनों ने अफरा–तफरी में उन्हें इलाज के लिए इरबा रांची स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में आज सुबह करीब छह बजे उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को रांची से गोला के हेंसापोडा स्थित पैतृक निवास लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार हेसापोड़ा स्थित मुक्ति धाम में किया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।