Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन के बीच रांची में इफ्तार पार्टी का आयोजन, सरकार को ठेंगा दिखाया; FIR

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Fri, 15 May 2020 07:52 AM (IST)

    रातू प्रखंड मुख्यालय में सदभावना कमेटी के बैनर तले इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। डीसी के आदेश पर एसडीओ ने जांच तेज कर दी है। बीडीओ को शो कॉज किया गया है।

    Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन के बीच रांची में इफ्तार पार्टी का आयोजन, सरकार को ठेंगा दिखाया; FIR

    रांची, जेएनएन। Coronavirus Lockdown कोरोनावायरस के संक्रमण के बीच घोषित लॉक डाउन का खुलेआम उल्लंघन करते हुए गुरुवार को रातू  प्रखंड मुख्यालय परिसर में सद्भावना कमेटी के बैनर तले इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इफ्तार पार्टी में जुटे लोगों ने सामूहिक रूप से इबादत की। एक साथ बैठकर रोजा खोला। इफ्तार किया। आयोजन की जानकारी मिलने के तत्काल बाद वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने स्थानीय थाना प्रभारी को मामले में त्वरित एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपायुक्त रांची की ओर से इसकी जांच एसडीओ को सौंपी गई है। बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।  इफ्तार पार्टी  के आयोजन के संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ रातू अविनाश पूर्णेन्दु ने कहा कि इस तरह का कोई आयोजन नहीं हुआ है। स्थानीय स्तर पर जरूरतमंदों के लिए भोजन केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इसी दौरान कुछ लोग आए। उन्होंने भोजन किया। इफ्तार पार्टी की अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि  दो अलग-अलग तस्वीरें पूरे कार्यक्रम की हकीकत बयां कर रही हैं। एक तस्वीर में जहां लोग एक साथ बैठकर इफ्तार के पहले इबादत करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कई प्रशासनिक अधिकारी खड़े होकर कुछ खाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    बीडीओ अविनाश पूर्णेन्दु, सीओ राजेश कुमार मिश्रा, जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ सुजीत कश्यप, रातू  प्रमुख सुरेश मुंडा।

    बीडीओ के बनाए वाट्सएप ग्रुप में ही जारी की गई सूचना

    मजेदार पक्ष यह है कि विवादित इफ्तार पार्टी की सबसे पहली सूचना स्थानीय बीडीओ के एडमिन वाले  रातू ब्लॉक प्रेस के नाम से संचालित वाट्सएप ग्रुप में ही शेयर की गईं। बताया गया कि कोरोना से मुक्ति के लिए इबादत करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया। यह भी बताने की कोशिश की गई कि इस आयोजन में शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया। उपस्थित लोगों में बीडीओ अविनाश पूर्णेन्दु,, सीओ रातू राजेश मिश्रा, सीएचसी रातू प्रभारी डॉ. सुजीत कश्यप,  रातू सद्भावना कमेटी उपप्रमुख महमूद अंसारी, जिप आलोक उरांव, राजेश सिंह, नुरूल होदा, इमरान खान, तैयब अंसारी, सामी अंसारी, सुहैल अंसारी, रजब अली आदि की उपस्थिति की जानकारी दी गई। 

    मामला संज्ञान में आया है। एसडीओ को जांच का आदेश दिया गया है। राय महिमापत रे, उपायुक्त, रांची

    इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया गया है। हमारे यहां भोजन केंद्र संचालित होता है। शाम को वहां कुछ लोग भोजन के लिए जुटे थे। बस इतना ही मामला संज्ञान में आया है। मैं और कोई प्रशासनिक पदाधिकारी वहां मौजूद नहीं थे। अविनाश पूर्णेन्दु, बीडीओ, रातू