Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: 25 जून तक होगी बारिश, कई जगह वज्रपात; जानें अपने शहर का हाल

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Sat, 20 Jun 2020 04:36 PM (IST)

    Jharkhand Weather Update. 24 घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 23 से 25 जून तक कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की ...और पढ़ें

    Hero Image
    Weather Update: 25 जून तक होगी बारिश, कई जगह वज्रपात; जानें अपने शहर का हाल

    रांची, जासं। मौसम पूर्वानुमान के तहत शनिवार से आगामी 25 जून तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। शनिवार को दो या दो से अधिक बार गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। शनिवार को रांची में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई।  पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में 119.6 मिमी. दर्ज की गई। इसके अलावा राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी भाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। 21 व 22 जून को गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 23 से 25 जून तक गरज के साथ एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि मध्य प्रदेश के अधिकांश भाग में, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में 22 जून तक मानसून सक्रिय होने की संभावना है। जबकि आगामी 72 घंटे में पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के अधिकांश हिस्सों में, अरब सागर के शेष हिस्सों में, गुजरात, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश व राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

    उन्होंने बताया कि फिलहाल झारखंड समेत आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 1.5 व 7.6 किमी. क्षेत्र के बीच साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है, जो दक्षिण की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा मध्य पाकिस्तान से दक्षिणी असम होते हुए राजस्थान, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, झारखंड व पश्चिम बंगाल तक समुद्रतल से ऊपर 0.9 किमी. क्षेत्र में एक टर्फलाइन बना हुआ है।

    बताया कि 20-21 जून को राज्य के कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। 22 जून को राज्य के पश्चिमी व मध्य जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 23 से 25 जून तक राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.4 व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य तापमान की तुलना में रांची के अधिकतम व तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

    सिमडेगा में सुबह से हो रही बारिश

    सिमडेगा जिले में सुबह से अच्छी वर्षा हो रही है। बारिश के कारण घरों से निकलना भी मुश्किल है। बारिश के कारण जगह जगह-जगह जलजमाव हो गया है। विदित हो कि इस बार जून महीने में ही अच्छी बारिश हो रही है। इससे किसान भी हर्षित हैं। किसानों ने अच्छी बारिश को देखते हुए धान का बिचड़ा लगाना शुरू कर दिया है। वैसे जिले के सभी प्रखंडों में अभी भी धान बीज का वितरण शुरू नहीं हो पाया है। केवल कुरडेग प्रखंड में धान का वितरण शुरू किया गया है। एक दिन पूर्व जिले के दौरे पर आए संयुक्त कृषि निदेशक डॉक्टर सुभाष सिंह ने भी कहा है कि इस बार मानसून समय पर आया है। अच्छी बारिश हो रही है। इससे अच्छी फसल होने की उम्मीद है।

    पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई

    हरिहरगंज, विश्रामपुर, हंटरगंज : 40 मिमी.

    डालटनगंज : 30 मिमी.

    नीमडीह, पपुंकी, चतरा : 20 मिमी.

    सिमडेगा, चांडिल, रांजमहल, हिंदगीर, मनातू, हिरणपुर, पाकुड़, लातेहार, कोडरमा, अड़की, तोरपा, मसानजोर, जामताड़ा, तिलैया, मैथन, बड़कीसुरैया, गढ़वा, पुटकी, बोकारो : 10 मिमी.।

    01 जून से अब तक बारिश की स्थिति

    रांची : 192.2 मिमी., जमशेदपुर : 195.8 मिमी., डालटनगंज : 224.7 मिमी., बोकारो : 79.4 मिमी., चाईबासा : 118.2 मिमी.।