Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maoist Encounter: झुमरा में बीएसएफ की गाड़ी और चतरो में पुलिस शिविर उड़ाने में शामिल था रघुनाथ हेम्ब्रम, सरकार ने घोषित कर रखा था 25 लाख का इनाम

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 07:58 PM (IST)

    हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र स्थित जंगल में मारा गया दूसरा माआवेादी रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ शिबू मांझी उर्फ निर्भय उर्फ बिरसेन उर्फ चंचल था। वह माओवादियों का स्पेशल एरिया कमेटी (सैक) सदस्य था। उसपर राज्य सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। रघुनाथ हेम्ब्रम मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के जरीडीह का रहने वाला था ।

    Hero Image
    झुमरा में बीएसएफ की गाड़ी उड़ाने, चतरो चट्टी में पुलिस शिविर उड़ाने में शामिल था रघुनाथ हेम्ब्रम।

    राज्य ब्यूरो, रांची । हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र स्थित जंगल में मारा गया दूसरा माआवेादी रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ शिबू मांझी उर्फ निर्भय उर्फ बिरसेन उर्फ चंचल था।

    वह माओवादियों का स्पेशल एरिया कमेटी (सैक) सदस्य था। उसपर राज्य सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

    रघुनाथ हेम्ब्रम मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के जरीडीह का रहने वाला था और वर्ष 1993 से ही माओवादी संगठन में सक्रिय था।

    उसके विरुद्ध झारखंड के विभिन्न थानों में 58 कांड दर्ज हैं। रघुनाथ हेम्ब्रम माओवादी संगठन में कुख्यात रहा है।

    उसके दस्ते पर वर्ष 1998 में आम चुनाव के दौरान झुमरा पहाड़ पर चुनाव कराने जा रहे बीएसएफ के जवानों की गाड़ी को विस्फोट कर उड़ाने का आरोप है।

    इसमें कई जवान बलिदान हो गए थे। वर्ष 1998 में ही बोकारो जिले के चतरोचट्टी में पुलिस शिविर उड़ाने, उसी वर्ष विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गोदनीटांड़ गांव में मिथिलेश सिंह की दस्ता के साथ मिलकर सात लोगों की हत्या में भी रघुनाथ हेम्ब्रम शामिल था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उस पर वर्ष 2000 में विधानसभा चुनाव के समय विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बहने जंगल में पुलिस बल की गाड़ी उड़ाने का भी आरोप है।

    इसमें एक पुलिसकर्मी बलिदान हो गया था। एक जून 2006 को पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरिबुरू के कालौत गांव के पास पुलिस की गाड़ी को विस्फोट कर उड़ाने की घटना में भी रघुनाथ हेम्ब्रम की संलिप्तता थी। इसमें 12 पुलिसकर्मी बलिदान हो गए थे।

    रघुनाथ हेम्ब्रम के विरुद्ध इन थानों में दर्ज हैं मामले

    रघुनाथ हेम्ब्रम के विरुद्ध खुखरा में चार, चतरोचट्टी में पांच, जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र में 10, पीरटांड़ में पांच, पेटरवार में एक, मधुबन में चार, केरेडारी में छह, निमियाघाट में तीन, डुमरी थाना क्षेत्र में चार, बेरमो के गांधीनगर में एक, आंगो में एक मामला दर्ज है।

    इसी तरह महुआटांड़ थाना क्षेत्र के ललपनिया ओपी क्षेत्र में दो, बड़कागांव थाना क्षेत्र में एक मामले दर्ज हैं। ये कांड हत्या, माओवादी हमला, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, यूएपी अधिनियम के तहत दर्ज हैं।

    एनआइए का भी वांटेड था रघुनाथ, रखा था दो लाख का इनाम

    राज्य ब्यूरो, जागरण. रांची : हजारीबाग में मुठभेड़ में मारा गया 25 लाख का इनामी स्पेशल एरिया कमेटी (सैक) सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) का भी वांटेड था। एनआइए ने उसपर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इस तरह झारखंड सरकार व एनआइए ने कुल 27 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

    माओवादी रघुनाथ हेम्ब्रम एनआइए में नौ मई 2018 को दर्ज कांड संख्या आरसी-19/2018/एनआइए/दिल्ली का आरोपित था। एनआइए ने यह केस गिरिडीह के डुमरी थाने में छह मार्च 2018 को दर्ज कांड संख्या 26/2018 को टेकओवर करते हुए दर्ज की थी।

    पांच मार्च 2018 को गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के अकबकीटांड़ गांव में भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद के साथ 15 माओवादियों की गिरफ्तारी हुई थी। इसमें माओवादियों के पास से 12 हथियार, कारतूस व हैंडग्रेनेड्स व 300 आधार कार्ड भी बरामद किए गए थे।