Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hemant Soren: झारखंड बनने के बाद सिर्फ रघुवर दास ही पूरा कर पाए कार्यकाल, चार साल के बाद ही हेमंत को देना पड़ा इस्तीफा

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 04:00 AM (IST)

    Hemant Soren News झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के साथ ही राज्य में बहुमत से सरकार बनने के बावजूद कार्यकाल पूरा नहीं करने वाले मुख्यम ...और पढ़ें

    Hero Image
    रघुवर दास और हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के साथ ही राज्य में बहुमत से सरकार बनने के बावजूद कार्यकाल पूरा नहीं करने वाले मुख्यमंत्रियों में इनका नाम भी शामिल हो गया है।

    झारखंड में अब तक एक ही मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपना कार्यकाल पूरा किया है। रघुवर की सरकार में भाजपा को बहुमत हासिल हुआ था और इसके बाद हुए चुनाव में झामुमो, राजद और कांग्रेस के गठबंधन को बहुमत मिला जिसके नेता के तौर पर हेमंत सोरेन को चुना गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी के साथ हेमंत का कार्यकाल शुरू हुआ और चार साल तक हिचकोले खाते हुए सरकार आगे बढ़ती रही। बड़े बहुमत के बावजूद हेमंत की सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई। बुधवार को हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चम्पाई सोरेन को नया नेता चुन लिया है।

    झारखंड में मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन की यह दूसरी पारी थी। इसके पूर्व भी वह लगभग डेढ़ साल तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अलग-अलग टर्म को जोड़कर देखा जाए तो मुख्यमंत्री के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल अर्जुन मुंडा का रहा है।

    वह अलग-अलग समय में तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। इसके अलावा शिबू सोरेन भी तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं, हालांकि उनका कार्यकाल कम ही रहा है।