Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब रेजीमेंट सेंटर के 404 नव प्रशिक्षित जवानों ने ली देश सेवा की शपथ Ranchi News

    आठ टुकड़ियों में बंटे जवानों ने पवित्र श्रीमद्भागवत गीता व गुरुग्रंथ साहिब को साक्षी मानकर व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के समक्ष मरते दम तक देश व रेजीमेंट के लिए सेवा करने की कसम खाकर...

    By Vikram GiriEdited By: Updated: Thu, 17 Sep 2020 07:42 PM (IST)
    पंजाब रेजीमेंट सेंटर के 404 नव प्रशिक्षित जवानों ने ली देश सेवा की शपथ Ranchi News

    रामगढ़ (जागरण संवाददाता)। छावनी में स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के किलाहारी ड्रिल स्क्वायर में गुरुवार को भव्य कसम परेड का आयोजन किया गया। इसमें सेंटर के 404 नवप्रशिक्षित जवानों ने भाग लिया। आठ टुकड़ियों में बंटे जवानों ने पवित्र श्रीमद्भागवत गीता व गुरुग्रंथ साहिब को साक्षी मानकर व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के समक्ष मरते दम तक देश व रेजीमेंट के लिए सेवा करने की कसम खाकर भारतीय सेना के सिपाही बने। शपथ अधिकारी ने सभी जवानों को शपथ दिलाई। समारोह के बतौर मुख्य अतिथि सेंटरने खुली जीप से परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली।वहीं जवानों ने कसम खाने के बाद रेजिमेंट के अलंकृत बैंड की धुन के साथ कदम ताल मिलाकर शानदार परेड का प्रदर्शन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सभी नव प्रशिक्षित जवानों को भारतीय सेना में पहला कदम रखने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ने आज उम्दा दर्जे का परेड प्रदर्शन किया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी जवानों के लिए महत्वपूर्ण दिन है और आप सभी दुनिया भर के मशहूर भारतीय सेना के सबसे अलंकृत रेजिमेंट का हिस्सा बन गए हैं। आप सभी को पूरी ईमानदारी व मेहनत से देश सेवा करना है। इन 9 महीनों के दौरान सभी को बेहतर अनुशासन और आधुनिक कौशल का भी ट्रेनिंग दिया गया है जो आगे काम आएगा। समारोह में सेंटर के सभी अधिकारी, जेसीओज, जवानों के परिवार के लोग उपस्थित हुए। मौके पर  9 माह के सैन्य प्रशिक्षण के दौरान अव्वल दर्जे का प्रदर्शन करने वाले जवानों को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।