Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pune to Ranchi Flight: रांची से पुणे के लिए उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट, यहां जानें टाइम-टेबल

    Pune to Ranchi Flight Indigo Flight Jharkhand Hindi News दोपहर दो बजे से रांची से पुणे के लिए विमान उड़ान भरेगी। इंडिगो की नई फ्लाइट यह सेवा देगी। पुणे से दोपहर 1.20 बजे रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट पहुंचेगी।

    By Sujeet Kumar SumanEdited By: Updated: Sat, 21 Aug 2021 01:16 PM (IST)
    Hero Image
    Pune to Ranchi Flight, Indigo Flight, Jharkhand News दोपहर दो बजे से रांची से पुणे के लिए विमान उड़ान भरेगी।

    रांची, जासं। रांची से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू होने के बाद अब रांची से पुणे के लिए सीधी विमान सेवा शुरू हो रही है। शनिवार को दोपहर दो बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विमान उड़ान भरेगा। पुणे से यह विमान (6ई-6112) सुबह 10.55 बजे रांची के लिए प्रस्थान कर चुकी है। यह दोपहर 1.20 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसके बाद रांची एयरपोर्ट से यह विमान (6ई-6113) दोपहर दो बजे उड़ान भरेगी। यह विमान 4.30 बजे पुणे पहुंचेगी। इंडिगो की यह हवाई सेवा विमान यात्रियों को सप्ताह में तीन दिन तक उपलब्‍ध रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को पुणे की उड़ान उपलब्ध होगी। पुणे जाने के लिए एयरपोर्ट यात्रियों की बोर्डिंग और चेकिंग शुरू हो गई है। उल्लेखनीय हैं कि रांची एयरपोर्ट पर इसी महीने 13 अगस्त को लखनऊ के लिए एक और नई विमान सेवा शुरू हुई है। रांची से यह फ्लाइट सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को सीधे लखनऊ के लिए उड़ान भर रही है।

    लखनऊ से यह विमान सुबह 10.55 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर 12.05 बजे रांची पहुंचती है और रांची से 12.45 बजे प्रस्थान कर फ्लाइट दोपहर 1.40 बजे लखनऊ पहुंचती है। उल्लेखनीय है कि रांची एयरपोर्ट से वर्तमान में 28 विमान विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भर रहे हैं। पहले की तुलना विमानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

    'पुणे से विमान ने रांची एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर दिया है। विमान रांची एयरपोर्ट पर दोपहर 1:20 पर पहुंचेगा। जबकि रांची से पुणे के लिए यही विमान दोपहर 2:00 बजे उड़ान भरेगा।' -विनोद शर्मा, डायरेक्टर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची।

    रांची एयरपोर्ट पर मिले पांच कोरोना संक्रमित

    रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार काे कोरोना के पांच मरीज मिले हैं। सभी विस्‍तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से रांची पहुंचे थे। कोविड जांच के दौरान इनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि जब तक जांच रिपोर्ट आती, तब तक सभी यात्री रांची एयरपोर्ट से निकल चुके थे। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर यह सूचना भेजी गई। बता दें कि रांची एयरपोर्ट पर दूसरे राज्‍यों से आ रहे यात्रियों की कोरोना जांच का निर्देश है। लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य टीम सिर्फ उन्‍हीं की जांच कर रही है, जिनके पास कोविड वैक्‍सीन की सर्टिफिकेट नहीं है।