Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPS Jharkhand: 4 आइपीएस अफसरों को प्रोन्नति, नवीन कुमार सिंह बने एडीजी अभियान

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Sat, 02 Jan 2021 08:45 PM (IST)

    IPS Jharkhand रांची के डीआइजी अखिलेश कुमार झा को आइजी मानवाधिकार के पद पर प्रोन्‍नति दी गई है। जैप 9 साहेबगंज के समादेष्टा अनूप बिरथरे को डीआइजी बजट बनाया गया है। पुलिस मुख्‍यालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    Hero Image
    आइपीएस अधिकारी नवीन कुमार सिंह। फाइल फोटो

    रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Police IPS Promotion in Jharkhand झारखंड के 4 आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। आइजी नवीन कुमार सिंह को एडीजी अभियान बनाया गया है। रांची के डीआइजी अखिलेश कुमार झा को आइजी मानवाधिकार के पद पर प्रोन्‍नति दी गई है। जैप 9 साहेबगंज के समादेष्टा अनूप बिरथरे डीआइजी बजट बने हैं। सीआइडी के एसपी सुनील भास्कर सीआइडी के डीआइजी बनाए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइपीएस अधिकारी अखिलेश झा।। फाइल फोटो

    आइपीएस अधिकारी अनूप बिरथरे। फाइल फोटो

    नवीन कुमार सिंह 1996 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं, वहीं अखिलेश कुमार झा 2003 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। आइपीएस अनूप बिरथरे और सुनील भास्कर 2007 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। पिछले दिनों राज्य सरकार की प्रोन्नत समिति ने इन अधिकारियों को प्रोन्नत करने से संबंधित निर्णय लिया था। पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार की देर रात इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। प्रोन्नत संबंधित सारे लाभ पदस्थापन के बाद से मिलेंगे। सभी नौ प्रोन्नति अधिकारियों को अविलंब अपने नए पद पर योगदान देने का आदेश दिया गया है।

    आइपीएस अधिकारी सुनील भास्‍कर।। फाइल फोटो