PM ने झारखंड को दी 1607 किसान समृद्धि केंद्र की सौगात, अब एक छत के नीचे खाद-बीज से लेकर मिट्टी जांच की सुविधा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया। मुख्य कार्यक्रम राजस्थान के सीकर में हुआ। वहां से ही प्रधानमंत्री ने देश भर के किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया। इसका सभी केंद्रों में ऑनलाइन प्रसारण हुआ। झारखंड में 1607 किसान समृद्धि केंद्र खोले गए। केंद्र के उद्घाटन के मौके पर लोहरदगा और गुमला जिले के किसान काफी उत्साहित दिखे।
जागरण संवाददाता, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया। मुख्य कार्यक्रम राजस्थान के सीकर में हुआ। वहां से ही प्रधानमंत्री ने देश भर के किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया। इसका सभी केंद्रों में ऑनलाइन प्रसारण हुआ। झारखंड में 1607 किसान समृद्धि केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी और किसान उपस्थित थे। किसानों में काफी उत्साह देखा गया।
एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएं
एक ही छत के नीचे किसानों को तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए किसान समृद्धि केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर किसानों को खाद, बीज और कृषि उपकरण से लेकर मिट्टी की जांच की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्रथम चरण में राजधानी रांची समेत सभी जिलों के प्रखंड और प्रमुख स्थानों पर पीएमकेएसके खोले गए हैं।
केंद्र के उद्घाटन के मौके पर लोहरदगा और गुमला जिले के किसान काफी उत्साहित दिखे। लोहरदगा के कैरो में उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण हुआ जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
प्रदेश भाजपा ने किया किसान समृद्धि केंद्र खोले जाने का स्वागत
किसान समृद्धि केंद्र खोले जाने का झारखंड प्रदेश भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के साथ ही झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात दी है। मोदी सरकार गांव,गरीब, किसान के कल्याण के लिए संकल्पित है।
किसानों की आय को दोगुनी करने की दृष्टि से केंद्र सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्र देश को समर्पित किया है। इसमें 1607 केंद्र झारखंड राज्य के हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी इस पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है।
भारत के किसानों के सर्वांगीण विकास केलिए आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी द्वारा 1.25लाख किसान समृद्धि केंद्र का राष्ट्र को समर्पित किए जाने के अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री जी का आभार ।
झारखंड के 1607किसान समृद्धि केंद्र राज्य के किसानों के आय दोगुनी करने में अत्यंत सहायक…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) July 27, 2023
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।