यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तीन साल में केंद्र सरकार पर नहीं लगा एक भी दागः रघुवर
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बनेगा।

रांची, जेएनएन। केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज प्रेस कांफ्रेंस में मोदी की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि देश ने चौतरफा विकास किया है। कालाधन और भ्रष्टाचार पर लगातार प्रहार किया गया है।
उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सहायता से झारखंड में भी काफी काम हो रहा है। तीन साल में केंद्र पर एक भी दाग नहीं लगा है। उनके मुताबिक, तीन साल में भारतवर्ष सदी की कुछ महान योजनाओं का साक्षी बना।
सीएम ने केंद्र सरकार के सफलतम तीन साल पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पूरी टीम को बधाई। देश को नई सोच और ऊर्जा देने में प्रधानमंत्री सफल रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार की पहुंच बढ़ी है। विश्व में भारत का रुतबा बढ़ा है।
देश को ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो सिर्फ देश की तरक्की के बारे में ही नहीं सोचते बल्कि उसके लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। तीन साल में मोदी सरकार के खाते में उपलब्धियों की भरमार है।
तीन सालों में भारतवर्ष सदी की कुछ महान योजनाओं का साक्षी बना।जैसे @swachhbharat @_DigitalIndia, @makeinindia. PM @narendramodi को शुभकामनाएं
— Raghubar Das (@dasraghubar) May 26, 2017
यह भी पढ़ेंः सरकार में रहने का मतलब सेवा है, पावर नहीं: रघुवर दास
यह भी पढ़ेंः एक जून से रोज बदलेगी पेट्रोल और डीजल की कीमत
