Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं में जागृत आत्मविश्वास से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 09 Mar 2022 03:05 PM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    महिलाओं में जागृत आत्मविश्वास से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव

    महिलाओं में जागृत आत्मविश्वास से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव

    - जिले में धुमधाम से मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    फोटो : 6

    जागरण संवाददाता, खूंटी : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर जिले की सखी मंडलों द्वारा संकुल स्तर पर आईकॉनिक वीक के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नए भारत की नारी थीम का प्रसार किया गया। सिलादोन में आजीविका महिला संकुल संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त उपस्थित हुए। सिलादोन में आयोजित कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ने सखी मंडल की दीदियों को प्रोत्साहित करने के क्रम में कहा कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को नींव बना उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हैं खूंटी जिले की महिलाएं। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर अपनी अलग पहचान बना रही हैं। हमारे देश की उन्नति में महिलाओं का योगदान अहम है। खूंटी जिले के सभी प्रखंडों में कुल 22 महिला संकुल संगठन स्थापित किए गए हैं। इन 22 क्लस्टर लेवल फेडरेशन में 576 ग्राम संगठन और 6297 महिला मंडलों की लगभग 86 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। इन सभी संकुल संगठनों ने महिला दिवस मनाने के साथ-साथ अपने वार्षिक आम सभाओं का भी आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान महिलाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले के सभी 465 तेजस्विनी क्लब में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तेजस्विनी परियोजना के विभिन्न क्लब के 60 किशोरियों को तोरपा स्थित तोरपा ग्रामीण महिला संघ का भ्रमण कराया गया एवं महिला संघ अन्तर्गत संचालित लघु कुटीर उद्योगों की जानकारी दी गई। जिसमे उन्हें लाह की चूड़ी बनाना, बांस से अलग-अलग घरेलू सामान बनाना, हल्दी उत्पादन व मधु उत्पादन आदि की जानकारी दी गई। परियोजना के जिला स्तरीय पदाधिकारी ने बताया कि महिलाओं और किशोरियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए तेजस्विनी परियोजना रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। महिला दिवस के दिन जिले के सभी 465 क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसमें देलाबु इसकुल तेबुआ (आओ स्कूल चलें) अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाल कर शिक्षा की आवश्यकता और महत्व के सम्बंध में बताया गया।

    सेविका-सहियाओं के बीच मनाया गया महिला दिवस

    मुरहू प्रखंड कार्यालय में जिला प्रशासन और बेटर वर्ल्ड फाऊंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर सेविकाओं और सहियाओं के योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं ने अपने कर्तव्यों का पूर्ण पालन करते हुए बच्चों की जीवन सुरक्षा में योगदान दिया है व समय पर गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचाया है। अपने आंगनवाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन और गोदभराई जैसी स्वास्थ्य ओर पोषण से संबंधित गतिविधियां आयोजित कर समुदाय को जागरूक किया है।