विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहीं आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज, 40वें दिन भी हड़ताल जारी Ranchi News

By Alok ShahiEdited By:
Published: Tue, 24 Sep 2019 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 06:38 PM (IST)

यहां सीएम आवास का घेराव करने पर आमदा आंगनबाड़ी वर्कर्स को पुलिस के साथ धक्‍का मुक्‍की के बाद बल प्रयोग ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहीं आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज, 40वें दिन भी हड़ताल जारी Ranchi News
मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहीं आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज, 40वें दिन भी हड़ताल जारी Ranchi News

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। स्थायीकरण और मानदेय में बढ़ोतरी समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर सीएम आवास घेरने जा रही सेविकाओं-सहायिकाओं की भीड़ को नियंत्रित करने के क्रम में पुलिस को मंगलवार को राजभवन के समीप लाठीचार्ज करनी पड़ी। इस घटनाक्रम में तकरीबन दर्जन भर सेविकाएं-सहायिकाएं चोटिल हो गईं। इनमें से रांची सदर की सेविका बसंती देवी का जहां हाथ टूट गया, वहीं हातमा सेंटर की सेविका करमी लकड़ा को गंभीर चोट आई है।

दर्जन भर आंगनबाड़ी सेविकाएं चोटिल, एक का हाथ टूटा

पुलिस की इस कार्रवाई क्षुब्ध सेविकाओं- सहायिकाओं ने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बाल मुकुंद ने कहा कि सेविकाएं अब मंत्रियों और अफसरों के घर पर डेरा डालेंगी। उनका घर से निकलना मुहाल कर दिया जाएगा।

अब मंत्रियों और अफसरों के घर सेविकाएं डालेंगी डेरा

बताया गया कि स्थायीकरण तथा मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर पिछले 39 दिनों से बेमियादी और 11 दिनों से भूख हड़ताल पर डटी सेविकाएं अब अपने आंदोलन को और उग्र करेंगी। इस क्रम में मंगलवार को इसकी शुरुआत करते हुए सेविकाएं मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन करने पहुंची थीं। सेविकाओं का कहना है कि उनमें से कोई एक भी चयनमुक्त होती हैं तो सेविकाएं मंत्रियों और संबंधित अफसरों के आवास पर डेरा डाल देंगी और उन्हें घरों से निकलने नहीं देंगी।

झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बाल मुकुंद सिन्हा के अनुसार सरकार अगर 24 घंटे के अंदर अतिरिक्त मानदेय में बढ़ोतरी करती है तो सेविकाएं- सहायिकाएं काम पर लौट आएंगी। इधर, राजभवन के समक्ष आंदोलनरत सेविकाओं में से यूनियन की अध्यक्ष वीणा सिन्हा मंगलवार को बेहोश हो गईं, जिन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने एंबुलेंस समेत चिकित्सकों की टीम को वहां तैनात कर रखा है।

नौ सूत्री मांगों को लेकर 40 दिनों से हड़ताल पर डटी हैं सेविकाएं

बताते चलें कि झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सेविकाएं-सहायिकाएं पिछले 40 दिनों से बेमियादी और 12 दिनों से भूख हड़ताल पर राजभवन के समीप डटी हैं। यूनियन के साथ पिछले दिनों स्वयं मुख्यमंत्री ने भी वार्ता की थी, परंतु लिखित आश्वासन नहीं मिलने से क्षुब्ध यूनियन ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया था। भूख हड़ताल की वजह से आंदोलन की इस अवधि में लगभग दर्जन भर सेविकाएं बीमार भी पड़ी, जिन्हें सदर अस्पताल के अलावा प्रदर्शन स्थल पर ही स्लाइन चढ़ाया गया।

इधर तीन दिनों पूर्व महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव ने एक आदेश निकालकर सेविकाओं को काम पर लौटने की अपील की थी। ऐसा नहीं करने पर उन्हें चयनमुक्त कर दिए जाने की बात कही थी। इससे क्षुब्ध यूनियन ने  मंगलवार को सीएम आवास घेरने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में मंगलवार को राज्य के विभिन्न कोनों से पहुंची हजारों की तादाद में सेविकाएं सीएम आवास घेरने जैसे ही राजभवन से आगे पहुंची, पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने कर पुरजोर कोशिश की, परंतु नाकाम रहे।

बाद में भीड़ को नियंत्रित करने की कड़ी मेंं पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। सेविकाओं की अत्यधिक भीड़ की वजह से राजभवन का आसपास का इलाका पूरी तरह से जामा रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।