Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पीएलएफआई का एरिया कमांडर अमर मुंडा गिरफ्तार

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Fri, 04 Feb 2022 10:39 AM (IST)

    Jharkhand Crime News रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रांची व खूंटी में दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज होने वाले पीएलएफआई का एरिया कमांडर अमर मुंडा उर्फ कान्डो मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    Jharkhand Crime News: पीएलएफआई का एरिया कमांडर अमर मुंडा गिरफ्तार

    तुपुदाना, जासं। Jharkhand Crime News रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तुपुदाना इलाके में छिपे पीएलएफआई का एरिया कमांडर अमर मुंडा उर्फ कान्डो मुंडा को गुरुवार की देर रात पुलिस ने दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी खरसीदाग ओपी के टोन्को गांव से हुई है। एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का कुछ उग्रवादी खरसीदाग इलाके में संगठन की मजबूती में जुटा हुआ है। इसके बाद क्यूआरटी को गिरफ्तारी का जिम्मा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संगठन के नाम पर व्यवसायियों से वसूलता था लेवी

    अमर मुंडा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कुछ दिनों से टोन्को में ही रह रहा था। उसके खिलाफ कर्रा और खूंटी में दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने अमर को खूंटी की जिम्मेदारी दी थी। इसके अलावे रांची के तुपुदाना, खरसीदाग, रिंग रोड इलाके में संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ था।

    अमर मुंडा।

    संगठन के नाम पर व्यवसायियों से लेवी वसूलता था। अमर की गिरफ्तारी रांची पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह जांच कर रही है कि इलाके में और कितने उग्रवादी सक्रिय हैं। बता दें कि इससे पहले जनवरी माह में ही पुलिस ने पीएलएफआई से जुडे कई उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।