Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Petrol-Diesel Price: रांची में आज क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम... यहां देखें लेटेस्ट रेट

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Sat, 09 Jul 2022 10:21 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विगत कुछ दिनों से जारी मंदी के बीच क्रूड आयल के भाव में भी ग‍िरावट देखी जा रही है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार 9 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। यहां देखें लेटेस्ट रेट...

    Hero Image
    Petrol Diesel Price Today: रांची में आज पेट्रोल-डीजल के दाम।

    रांची, जासं। Petrol Diesel Price Today अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विगत कुछ दिनों से जारी मंदी के बीच क्रूड आयल के भाव में भी ग‍िरावट देखी जा रही है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार, 9 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। आज भी पेट्रो उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस प्रकार एक माह से भी अधिक समय से पेट्रोल और डीजल की बिक्री मूल्य स्थिर है। इससे आम उपभोक्ताओं को राहत है। पेट्रो उत्पादों के दामों में विगत 22 मई से केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में मिली राहत के बाद लगातार 49वें दिन भी तेल कंपन‍ियों ने इनकी कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय तेल कंपनी आइओसीएल के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राजधानी रांची में आज भी पेट्रोल के दाम 99.84 रुपये, जबकि डीजल के दाम 94.65 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि राज्य स्तर पर पेट्रो उत्पादों पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग अलग शहरों में इनकी कीमतें अलग-अलग हैं। 

    रांची में पेट्रोल-डीजल का शनिवार (9 जुलाई) का रेट

    • पेट्रोल : 99.84 रुपये (प्रति लीटर)
    • डीजल : 94.65 रुपये (प्रति लीटर) 

    रोज सुबह छह बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के मूल्य

    आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के मूल्य हर रोज सुबह छह बजे तय होते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य प्रतिदिन तय किए जाते हैं। इंडियन आयल के अलावा भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह छह बजे विभिन्न शहरों के पेट्रोल-डीजल के मूल्य तय कर जारी करती हैं।

    एसएमएस के जरिए जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का रेट

    आप अब सिर्फ एक एसएमएस के जरिए भी प्रतिदिन अपने शहर में नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का रेट जान सकते हैं। इंडियन आयल (आइओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करना होगा। आपके शहर का आरएसपी कोड आपको आइओसीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा। 

    इस प्रकार भेजें एसएमएस 

    अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में आरएसपी टाइप कर स्पेस दें और उसके बाद कोड टाइप कर मैसेज उपरोक्त नंबर पर भेज दें। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट प्राप्त हो जाएगा। 

    comedy show banner
    comedy show banner