Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    लोहरदगा में बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे लोग, शहर में लगा गंदगी का अंबार

    By Madhukar KumarEdited By:
    Updated: Fri, 18 Feb 2022 04:26 PM (IST)

    शहर की स्थिति यह है कि नीचे गली में सारा पानी जमा हो जाता है। जिसके कारण यहां पर संक्रामक रोगों का खतरा तो बना रहता ही है सड़क पर पानी बहने से लोगों को आवागमन करने में भी परेशानी होती है।

    Hero Image
    लोहरदगा में बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे लोग, शहर में लगा गंदगी का अंबार

    लोहरदगा, जासं। लोहरदगा शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 स्थित राजा बंगला में नाली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव और गंदगी के कारण स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि लोग गंदे पानी के ऊपर से आना-जाना करते रहे हैं। यह समस्या पिछले कई वर्षों से है, परंतु नगर परिषद की ओर से कभी ध्यान नहीं दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क पर पानी बहने से लोगों को आवागमन करने में भी परेशानी होती है।

    बालेश्वर महतो के घर से दिलेश्वर साहू के घर तक की स्थिति यह है कि नीचे गली में सारा पानी जमा हो जाता है। जिसके कारण यहां पर संक्रामक रोगों का खतरा तो बना रहता ही है, सड़क पर पानी बहने से लोगों को आवागमन करने में भी परेशानी होती है। यहां पर बारिश के मौसम में तो और भी बुरा हाल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद इस गंभर समस्या पर कभी ध्यान नहीं देती है। जिसके कारण पिछले पांच-सात वर्षों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के आम लोगों द्वारा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया गया है।

    लोहरदगा, जासं। कैरो प्रखंड परिसर तेजस्वनी परियोजना द्वारा किशोरियों, युवतियों व महिलाओं के बीच उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित तेजस्वनी परियोजना के चंद्रपाल गवेल द्वारा झारखंड राज्य व परियोजना का परिचय कराते हुए जानकारियां दी गई। उन्होंने कहा कि किशोरी व युवतियां अपने अधिकारों को समझें।

    विकास में होने वाली बाधक व इससे निबटने के उपाय बताए गए

    प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित तेजस्वनी के फरहत जबीं व कृष्णा महतो द्वारा परियोजना का उद्देश्य, विकास में होने वाली बाधक व इससे निबटने के उपाय बताए गए। किशोरी, युवतियां व महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने की जानकारी दी गई। इसके अलावे डायन प्रथा, बाल-विवाह, सामुदायिक उत्प्रेरण आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। परियोजना के प्रखंड समन्वयक कुंज मोहन शर्मा द्वारा महिलाओं के अधिकार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बाल-शोषण, बाल-विवाह, घरेलू हिंसा, महिला प्रताड़ना सहित कई जानकारियां दी गई। बैठक में मुन्ना राम, सुरैया खातून, सुशाना बाड़ा, पुष्पा भगत, संगीता कुमारी, दीपक साहू आदि मौजूद थे।