Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand: घर में घुस बैठा अजगर, लोगों की सीटी-पीटी हुई गुम; वन विभाग ने खड़े किए हाथ पुलिस ने संभाला मोर्चा

    By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 12:33 PM (IST)

    Jharkhand Palamu News झारखंड के पलामू जिले में जंगल से एक अजगर आकर घर में घुस कर बैठ गया। ये देखकर लोगों की सीटी पीटी गुम हो गई। डर से लोग रात को सो न ...और पढ़ें

    Hero Image
    Jharkhand, Palamu News: पलामू में एक व्यक्ति के घर में घुस बैठा अजगर।

    मेदिनीनगर (पलामू), जासं। Jharkhand, Palamu News झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर के आजाद नगर में अजगर के खौफ से लोग रात भर परेशान हुए। एक विशाल अजगर घूमते हुए मोहले में पहुंच गया। गलियों से होते हुए स्थानीय निवासी रंजीत मिश्रा के घर में घुस कर बैठ गया। लोग डर गए। वन विभाग को सूचना दी गई। काफी देर तक वन विभाग का कोई आदमी नहीं पहुंचा। डर के मारे लोग सो भी नहीं पा रहे थे कि कहीं अजगर किसी को निगल न जाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अजगर से डरे लोगों में शुक्रवार देर रात मेदनीनगर टाउन थाना को सूचना दी। इसके बाद पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची। अजगर को पकड़कर घर से बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

    सांप को पकड़, जंगल में छोड़ा

    टीओपी 3 प्रभारी मंतुस्ट महतो ने बताया कि शुक्रवार की रात आजाद नगर निवासी रंजीत मिश्रा ने उन्हें फोन कर जानकारी दिया कि उनके घर में एक विशाल अजगर घुस गया है। जानकारी मिलते ही मंतुस्त महतो अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सांप को पकड़ कर एक बोरे में बंद कर उसे जंगल ले जाकर छोड़ दिये।

    परिजनों ने पुलिस को कहा धन्यवाद

    इस कार्य के लिए रंजीत मिश्रा के परिजनों ने टीओपी 3 प्रभारी मंतुस्ट महतो और टाइगर मोबाइल के जवानों को धन्यवाद दिया है। परिजनों ने कहा कि पुलिस किसी भी परिस्थिति में पब्लिक के साथ रहती है। मौके पर टाइगर मोबाइल के जवान रविकांत कुमार, रिंकु शुक्ला, नीरज शुक्ला, बंटी सिह, बैजनाथ यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।