Jharkhand News: रांची में गलत तरीके से बने एक लाख राशन कार्ड होंगे रद्द, वसूले जा रहे पैसे
रांची जिले में एक लाख से ज़्यादा राशन कार्ड संदिग्ध पाए गए हैं जिसके बाद उन्हें रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जांच में डुप्लीकेट कार्ड और गलत जानकारी वाले कार्ड शामिल हैं। जिला आपूर्ति विभाग ने गलत तरीके से राशन उठाने वालों से वसूली शुरू कर दी है। कई अपात्र लोगों द्वारा राशन कार्ड बनवाए जाने का मामला भी सामने आया है जिसकी जाँच जारी है।

शक्ति सिंह,रांची। रांची जिले में 103567 राशनकार्ड संदिग्ध पाए गए हैं, जिनके सत्यापन के बाद रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जांच में सामने आया है कि इनमें 14018 डुप्लीकेट राशन कार्ड शामिल हैं, जो एक ही व्यक्ति के नाम पर एक से अधिक बनाए गए थे।
इसके अलावा 22154 राशन कार्ड ऐसे पाए गए हैं, जिनमें या तो 18 वर्ष से कम उम्र के या 100 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के नाम दर्ज थे। वहीं, 46225 राशनकार्ड ऐसे हैं, जिनका धारक पिछले छह माह या उससे अधिक समय से राशन नहीं ले रहा था, या फिर कभी भी उठाव नहीं किया।
इसके अलावा 21117 राशन कार्ड ट्रेसलेस हैं, जिनका आधार संदिग्ध है और उनकी पहचान तक नहीं हो पा रही।
जिले में बड़ी संख्या में ऐसे अपात्र लोग भी सामने आए हैं, जिन्होंने गलत तरीके से राशन कार्ड बनवा रखा था। अब सभी संदिग्ध कार्डों को सत्यापित कर रद्द किया जा रहा है। इस कदम से लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे असली लाभुकों को मौका मिलेगा। खाली हुई जगह के आधार पर नए पात्र परिवारों का राशन कार्ड बनाया जाएगा।
इसके साथ ही गलत तरीके से राशन उठाने वालों से वसूली भी की जा रही है। जिला आपूर्ति कार्यालय ने नोटिस जारी कर यह जांच शुरू कर दी है कि किन लोगों ने कब से राशन का अनुचित लाभ उठाया।
वर्तमान में जिले में पीएचएच कार्ड धारकों की संख्या 4,16,453 और अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 1,01,928 है। ऐसे में फर्जी कार्ड रद्द होने से नए पात्र परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
प्रखंडों में चिह्नित राशन कार्ड धारकों का किया जा रहा सत्यापन और रद्द करने की प्रक्रिया :
प्रखंड - संदिग्ध आधार (ट्रेसलेस) -18 वर्ष से कम व 100 वर्ष से अधिक - राशन का उठाव नहीं होना - डुप्लीकेट लाभुक
बुढ़मू - 983 - 647 - 895 - 38
खलारी - 472 - 724 - 1233 - 295
कांके - 1910 - 1568 - 2261 - 538
ओरमांझी - 1239 - 558 - 698 - 137
अनगड़ा - 1202 - 872 - 827 - 223
राहे - 705 - 533 - 691 - 134
सिल्ली - 1177 - 1204 - 1165 - 1098
सोनाहातू - 769 - 745 - 725 - 387
नामकुम - 1595 - 1640 - 2950 - 384
रातू - 945 - 1521 - 1581 - 657
नगड़ी - 815 - 726 - 522 - 79
मांडर - 1423 - 749 - 1173 - 120
चान्हो - 991 - 749 - 1336 - 129
बेड़ो - 1133 - 595 - 1179 - 137
इटकी - 217 - 500 - 373 - 56
लापुंग - 702 - 821 - 785 - 82
बुंडू - 695 - 792 - 1108 - 69
तमाड़ - 1822 - 1337 - 1829 - 294
रांची - 2013 - 5706 - 24649 - 9113
बुंडू नगर पंचायत - 362 - 167 - 245 - 47
कुल - 21170 - 22154 - 46225 - 14018
राशन वसूली को लेकर नोटिस जारी :
जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची ने पीडीएस उपभोक्ता मो. मीर हसन को राशन वसूली के मामले में नोटिस जारी किया है। कार्यालय द्वारा जारी आदेशानुसार, हसन के नाम से वर्ष 2015 से संचालित दो राशन कार्ड (संख्या 202005688431 एवं 202003765867) पाए गए, जिन पर परिवार का नाम अंकित है।
जांच में पाया गया कि इन राशन कार्डों से 16 मई 2015 से 31 जनवरी 2025 तक कुल 29,763.50 रुपये मूल्य का खाद्यान्न उठाव किया गया । इस राशि की वसूली के लिए पूर्व में एक हजार रुपये जमा कराने का निर्देश दिया गया था, परंतु शेष राशि अब तक जमा नहीं की गई है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने अंतिम रूप से आदेश दिया है कि बकाया राशि को शीघ्र ही ऑनलाइन जमा करें, अन्यथा बाध्य होकर विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दी जाएगी। राशन कार्ड घोटाले में प्रखंड व शहरी क्षेत्र से अयोग्य लाभुकों ने 14.5 लाख रुपये का अनाज उठाया गया है।
वर्ष जनवरी 2023 से जून 2025 तक राशन कार्डों में गड़बड़ी सामने आने के बाद जिला आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभागीय जांच में पाया गया कि विभिन्न प्रखंडों में लाभुकों ने अवैध रूप से खाद्यान्न उठाव किया, जिससे सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ।
कुल 145,2052 रुपये की वसूली सुनिश्चित करने के लिए नोटिस निर्गत किए गए हैं। इसमें से अब तक मात्र 14,117.20 रुपये ही वसूले जा सके हैं। शेष राशि जमा नहीं होने की स्थिति में संबंधित लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।
प्रखंड व शहरी क्षेत्र में वसूली का ब्योरा
क्रमांक प्रखंड नोटिस की राशि वसूल की गई राशि
1 नगड़ी 1 ,31,17.20 13117.20
2 ओरमांझी 30763.50 1000.00
3 राहे 110600.00 0.00
4 शहरी क्षेत्र 170528.00 0.00
5 चान्हो 171955.00 0.00
6 तमाड़ 155379.00 0.00
7 राहे 159269.20 0.00
8 सिल्ली 158274.00 0.00
9 मांडर 148848.60 0.00
10 शहरी क्षेत्र 102067.00 0.00
11 सोनाहातू 94024 0.00
12. शहरी क्षेत्र 137226.00 0.00
इस मामले में जिला आपूर्ति पदाधिकारी और एसओआर को निर्देश दिया गया है कि वह मामले का सत्यापन करने के बाद ही रद्द करें। इसमें कई आयुष्मान का भी लाभ लेने के लिए कार्ड बना लिए हैं, जो नियमानुसार गलत है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।