Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ophthalmologist: अगर आंखों से ग‍िरता है आंसू तो समझ लीज‍िए उम्र का है असर... नेत्र रोग व‍िशेषज्ञ का पढ़‍िए सुझाव

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Tue, 08 Feb 2022 05:17 PM (IST)

    ophthalmologist suggestion आंख शरीर का सबसे नाजुक ह‍िस्‍सा है। इसे सहेज कर रखने में ही भलाई है। न‍ियम‍ित रूप से इसकी जांच करानी चाह‍िए। कई बार छोटी-छोटी समस्‍याओं को हमलोग नजरअंदाज कर देते हैं डाक्‍टर की मानें तो यह बेहद खतरनाक हो सकता है।

    Hero Image
    ophthalmologist suggestion: आंखों की समस्‍याओं की अनदेखी घातक हो सकती है।

    रांची, ड‍िज‍िटल डेस्‍क। EYE DISEASES आंखों में किसी भी तरह की परेशानी की अनदेखी आपको भारी संकट में डाल सकती है। आंख में किसी तरह की परेशानी हो तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिलकर इलाज कराएं। यद‍ि ऐसा नहीं करते हैं तो समस्‍या को और जट‍िल बना रहे हैं। साधारण-सी बीमारी आगे चलकर बड़ी परेशानी का रूप धारण कर सकती है। यह कहना है नेत्र रोग विशेषज्ञ डा पूर्णेंदु विमल का। गढ़वा में जागरण प्रश्‍न प्रहर में लोगों ने उनसे आंख संबंध‍ित कई समस्‍याओं के बारे में पूछा। डा पूर्णेंदु विमल ने इन समस्‍याओं पर कई सुझाव द‍िए। आइए, इन बीमार‍ियों/ समस्‍याओं पर डालते हैं एक नजर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंखों से जुड़ी इन समस्‍याओं पर गौर करें

    1. अगर आपकी उम्र 60 वर्ष है। आंखों में मोत‍ियाब‍िंंद है। इंजेक्शन लेने या ऑपरेशन से डर लगता है तो आप फेको विधि से बिना इंजेक्शन और चीरा-टांका लगाए मोत‍ियाब‍िंंद का ऑपरेशन या लेंस प्रत्यारोपण करा सकते हैं। डरने जैसी कोई बात नहीं है। आयुष्मान कार्ड यद‍ि है तो आपका निश्शुल्क इलाज हो सकता है।
    2. अगर आपकी उम्र 35 वर्ष है। आंख में चोट लगने से कम दिखाई देता है। धूप में आंख खोलने में दिक्कत होती है, तो पुतली का सही उपचार करने पर यह समस्या ठीक हो सकती है। इसके लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिलकर इलाज कराने की जरूरत है। व‍िशेषज्ञ मशीन के माध्‍यम से आंख की जांच कर बता सकते हैं क‍ि समस्‍या क‍ितनी गंभीर है।
    3. यद‍ि आंखों में नजदीक की रोशनी कम हो गई है। थोड़ी देर अखबार पढ़ने पर सिर में दर्द होने लगता है। आंखों से आंसू गिरता रहता है, तो समझ लीज‍िए क‍ि आपकी आंखों पर उम्र का असर है। इसे प्रेस बायोपिया कहा जाता है। आंखों के पावर की जांच कराकर चश्मा लगाएं। आपकी समस्या दूर हो जाएगी।
    4. अगर आपकी आंखों में खुजली हो रही है। आंसू ग‍िरता रहता है, तो आपकी समस्या मौसम परिवर्तन के कारण हो सकती है। यह मौसम परिवर्तन के कारण एलर्जी की समस्या है। तुरंत क‍िसी भी नेत्ररोग विशेषज्ञ से मिलकर उपचार कराएं। उचित दवा के इस्तेमाल से समस्या दूर हो जाएगी।
    5. अगर आपको मोत‍ियाब‍िंंद है। दिखाई नहीं पड़ता है, लेकिन मोत‍ियाब‍िंंद अभी पका नहीं है, तो मोत‍ियाब‍िंंद के पकने का इंतजार नहीं करें। मोत‍ियाब‍िंंद होने के बाद कभी भी आपरेशन करा सकते हैं। मोत‍ियाब‍िंंद को पकाने जैसी भ्रांति से दूर रहें। मोत‍ियाब‍िंंद को पकाने का मतलब आंखों में बेवजह जटिल समस्या को आमंत्रित करना है।
    6. अगर आपकी उम्र 19 वर्ष है और सिर में हमेशा दर्द रहता है, तो आप बगैर देर किए किसी नेत्र चिकित्सक से मिलें। अगर चश्मा पहनने में कुछ परेशानी हैं तो आप उसकी जगह लेंस भी लगवा सकते हैं। इसमें देर करना उचित नहीं है।