Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RIMS- 2 पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा-जनता अस्पताल चाहती है और भाजपा बीमारी, विकास का पहिया नहीं थमेगा

    नगड़ी में रिम्स-दो अस्पताल को लेकर भाजपा के विरोध पर राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि अस्पताल निर्माण रोकने की साजिश रची गई है। बाहरी लोगों को बुलाकर नगड़ी में विरोध प्रदर्शन करवाया गया। इसका उद्देश्य झारखंड की शांति और विकास को पटरी से उतारना था। घटना में स्थानीय जनता की कोई भूमिका नहीं थी।

    By Pradeep singh Edited By: Kanchan Singh Updated: Mon, 25 Aug 2025 06:40 PM (IST)
    Hero Image
    मंत्री इरफान अंसारी ने आरोप लगाया है कि रिम्स 2 का निर्माण रोकने के लिए भाजपा षड्यंत्र कर रही है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। नगड़ी में रिम्स-दो अस्पताल को लेकर भाजपा के विरोध पर राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अस्पताल निर्माण को रोकन की साजिश रची गई है। बाहरी लोगों को बुलाकर नगड़ी में विरोध प्रदर्शन करवाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसका उद्देश्य झारखंड की शांति और विकास को पटरी से उतारना था। इस घटना में स्थानीय जनता की कोई भूमिका नहीं थी। भाजपा के इस कृत्य ने न केवल लोकतंत्र और कानून पर हमला किया, बल्कि जनता के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ भी किया। राज्य में विकास का पहिया नहीं थमेगा। 

    पथराव में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घायल 

    उन्होंने विधानसभा परिसर में कहा कि विरोध के दौरान पथराव में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घायल हुए, जो भाजपा की विकास विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

    जनता अस्पताल चाहती है, लेकिन भाजपा बीमारी। क्या भाजपा विकास विरोधी राजनीति कर रही है या उसका मकसद झारखंड में अशांति फैलाना है? उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा का इतिहास रहा है कि वह बाहरी गुंडों को बुलाकर माहौल खराब करती है।

    जब झारखंड की जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रही है, तब भाजपा अस्पताल निर्माण का विरोध कर रही है, जो निंदनीय और शर्मनाक है।

    भाजपा की राजनीति भ्रम फैलाने, जाति-धर्म की आग भड़काने और विकास कार्यों को रोकने तक सीमित है। यह घटना जनता विरोधी और लोकतंत्र विरोधी सोच का जीता-जागता उदाहरण है।

    माफी मांगें चम्पाई सोरेन, उपद्रव की हो जांच

    इरफान अंसारी ने मांग की कि पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन को इस साजिश और जनता के साथ विश्वासघात के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

    उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई हो। अशांति फैलाने वाले तत्वों पर सख्त नकेल कसी जाए।

    भाजपा चाहे जितनी बाधाएं खड़ी करे, झारखंड की जनता का सपना बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और विकास किसी कीमत पर रुकने वाला नहीं है। जागरूक जनता अब भाजपा के हथकंडों को पहचान चुकी है और विकास के मार्ग पर अडिग है।