Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईस्टर पर कोरोना से मुक्ति के लिए विश्वासियों ने किया विशेष प्रार्थना

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 13 Apr 2020 06:16 AM (IST)

    प्रभु येसु के दोबारा जी उठने की खुशी में रविवार को ईस्टर पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    ईस्टर पर कोरोना से मुक्ति के लिए विश्वासियों ने किया विशेष प्रार्थना

    जागरण संवाददाता, राची :प्रभु येसु के दोबारा जी उठने की खुशी में रविवार को ईस्टर पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। ईस्टर पर्व ईसाई धर्मावलंबियों के प्रमुख पवरें में से एक है। इसे पूरी दुनिया में मनाया जाता है। मान्यता है कि पुण्य शुक्रवार को प्रभु येसु को सूली पर टाग दिया गया था। चमत्कारित रूप से मृत्यु के तीसरे दिन रविवार को प्रभु दोबारा जी उठे थे। प्रभु के पुनरुत्थान की खुशी में यह पर्व मनाया जाता है। इसी के साथ पिछले चालीस दिन से चल रहे विशेष प्रार्थना का भी समापन हुआ। लॉक डाउन के कारण इस बार सार्वजनिक अनुष्ठान नहीं हुए। न कैलेंडर जुलूस निकाले गए न ही गिरजाघर और कब्रिस्तान में भीड़ दिखी। विश्वासियों ने सादगी पूर्वक पूर्वक पर्व मनाया। अपने-अपने घरों में ही प्रभु की आराधना की। ईस्टर पर केक का विशेष महत्व है लॉड डाउन में बाजार बंद है, इस कारण घरों में ही मनपसंद केक बनाए गए। पूरा परिवार एक जुट होकर प्रभु येसु के समक्ष मोमबत्ती जलाये। विश्व को कोरोना वायरस मुक्त करने की प्रार्थना की गई। अपने पूर्वजों को भी याद किया। इसके बाद बच्चों ने अपने मनपसंद केक का लुत्फ उठाया। एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ---

    प्रार्थना का ऑन लाइन प्रसारण, आर्च बिशप ने दी शुभकामनाएं

    लॉक डाउन के कारण आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने विश्वासियों को गिरजाघर आने की बजाय अपने घरों से ही आध्यात्मिक रूप से जुड़कर विश्व कल्याण के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना करने की अपील की थी। गरिजाघरों में आयोजित प्रार्थना में सिर्फ गिने चुने लोग ही मौजूद थे। पुरुलिया रोड संत मरिया गरिजाघर में आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पों की अगुवाई में सुबह आठ बजे प्रार्थना हुई। इसका ऑन लाइन प्रसारण किया गया। सीएनआइ गिरजाघर में नौ बजे बिशप बीबी बास्के की अगुवाई में प्रार्थना हुई।

    ---

    कोरोना से मुक्ति के लिए विशेष प्रार्थना

    विश्वव्यापी कोरोना महामारी से बचाव के लिए संत मरिया गिरजाघर की ओर से विशेष प्रार्थना तैयार किया गया था। प्रभु की आराधना के उपरात विशेष प्रार्थना भी किया गया। हे प्रभु, कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए हम सहायता मागने आये हैं जिसने हमारे जीवन को अपनी चपेट में ले लिया है। कईयों का जीवन प्रभावित किया है। हम उनलोगों के लिए प्रार्थना करते हैं जिन्हें इस रोग पर अध्ययन की जिम्मेवारी दी गई है। चिकित्सकों का मार्ग दर्शन कर उनके हाथों को सक्षम बना ताकि ये संक्रमण से पीड़ितों की सेवा कर सके। संक्रमण प्रभावित लोगों को इस रोग से लड़ने की शक्ति प्रदान करें। हे ईश्वर की पवित्र मा, हम तेरी शरण में आये हैं, हमारी प्रार्थना को स्वीकार करो और इस मुश्किल के समय में हमारी रक्षा करो।