Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची ज‍िले के रातू गांव के रहने वाले एनएसजी कमांडो ने दिल्ली में फांसी लगाकर की खुदकुशी

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Thu, 16 Dec 2021 11:02 PM (IST)

    हरियाणा के गुड़गांव में तैनात सुखदेव उरांव ने दिल्ली में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। फोन कर मृतक की पत्नी को घटना की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा ...और पढ़ें

    Hero Image
    बीएसएफ-94 बटालियन के एनएसजी कमांडो 32 वर्षीय सुखदेव उरांव का फाइल फोटो।

    रांची, जागरण संवाददाता। हरियाणा के गुड़गांव में कार्यरत बीएसएफ-94 बटालियन के एनएसजी कमांडो 32 वर्षीय सुखदेव उरांव ने बुधवार की दोपहर दिल्ली में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुखदेव उरांव झारखंड के रांची ज‍िले के रातू प्रखंड के पश्चिमी तारुप गांव के निवासी थे। वह जतरू उरांव के पुत्र थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्‍नी को फोन पर म‍िली जानकारी

    घटना के लगभग दो घंटे बाद बुधवार को दोपहर करीब दो बजे एनएसजी हेडक्वार्टर से उनकी पत्नी ज्योति देवी को फोन आया, तब जाकर घरवालों को इस घटना की जानकारी मिली। पत्नी ज्योति देवी को बताया गया कि सुखदेव उरांव डिप्रेशन में थे। इसके बाद उन्होंने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली है। इससे उनकी मौत हो गई है।

    एक पुत्र और एक पुत्री का प‍िता था जवान

    शुक्रवार को दिन के 11 बजे जवान के पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से रांची लाने के बाद उनके पैतृक गांव में स्वजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना को लेकर मृतक जवान के परिवार और गांव में मातम पसरा है। मृतक का एक पुत्र अंश उरांव छह वर्ष व पुत्री अनामिका कुमारी 12 वर्ष हैं।

    भाइयों में दूसरे नंबर पर थे सुखदेव उरांव

    बच्चे बेंथनी कान्वेंट उषामातु में पढ़ते हैं। सुखदेव उरांव चार भाइयों दूसरे नंबर पर थे। परिवार में तीन भाई व दो बहन हैं। बड़े भाई पुन्नू उरांव भी बीएसएफ में हैं। वह जम्मू में तैनात हैं। प्रेम उरांव पेशे से कृषक व छोटा भाई रामू पढ़ाई कर रहा है। बहन सोनो व अनिता की शादी हो चुकी है।