स्कूल मैनेजर के 67 पदों के लिए नहीं मिले पर्याप्त उम्मीदवार, निजी स्कूलों के पूर्व प्राचार्यों की होनी है नियुक्ति
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी याेजना के तहत संचालित सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालय) में प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने के लिए आवश्यक संख्या में पूर्व प्राचार्य या उप प्राचार्य नहीं मिल पाए हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने इसके लिए सीबीएसई तथा आइसीएसई से संबद्ध प्राइवेट स्कूलों के अलावा केंद्रीय विद्यालयों नवोदय विद्यालयों आदि के पूर्व प्राचार्यों तथा उप प्राचार्यों से आवेदन आमंत्रित किए थे।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी याेजना के तहत संचालित सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालय) में प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने के लिए आवश्यक संख्या में पूर्व प्राचार्य या उप प्राचार्य नहीं मिल पाए हैं।
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने इसके लिए सीबीएसई तथा आइसीएसई से संबद्ध प्राइवेट स्कूलों के अलावा केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों आदि के पूर्व प्राचार्यों तथा उप प्राचार्यों से आवेदन आमंत्रित किए थे।
प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद अर्हता प्राप्त पूर्व प्राचार्यों तथा उप प्राचार्यों का साक्षात्कार लिया गया। एक तो आवेदन कम आए। दूसरे, कुछ साक्षात्कार में नहीं पहुंचे। साक्षात्कार के बाद 67 पदों के विरुद्ध महज 26 पूर्व प्राचार्य तथा उप प्राचार्य स्कूल मैनेजर के पद के लिए चयनित किए जा सके।
इस तरह, सभी पूर्व प्राचार्य तथा उप प्राचार्य योगदान भी देते हैं तो 41 पद रिक्त रह जाएंगे। इनमें अधिसंख्य आरक्षित श्रेणी के हैं। अनारक्षित श्रेणी के सभी 21 पद तो भरे हैं, लेकिन एसटी श्रेणी से 21 पदों के विरुद्ध दो का ही चयन हो सका।
एससी तथा बीसी-वन श्रेणी में क्रमश: आठ तथा छह में सभी पद रिक्त रह गए। बीसी टू श्रेणी में चार पदों के विरुद्ध दो तथा आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में सात पदों के विरुद्ध एक का ही चयन हो सका। चयनित स्कूल मैनेजरों को 60 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।
इनका हुआ चयन , क्रमश: रैंक के अनुसार
अनारक्षित श्रेणी : तरुण कुमार मिश्रा, डा. सुनील बिहारी भारती, सीमा चितलांगिया, प्रदीप कुमार सिन्हा, मणिभूषण चौबे, चंद्रकिशोर ठाकुर, नीता पांडेय, राजबल्लभ प्रसाद, अनूप कुमार, प्रदीप कुमार ठाकुर,
संजय कुमार, अरविंद कुमार अमरेश, पार्थ सारथी चंद्रा, आदित्य कुमार झा, अरुण कुमार झा, नीरज कुमार दूबे, अंजनी कुमार सिंह, संजय कुमार सिन्हा, सत्येंद्र कुमार, विमल कुमार पांडेय, अनूप कौर।
- एसटी श्रेणी : दानियल तिर्की, अनिमा तिर्की।
- बीसी-2 : आशुतोष कुमार मैढ़, माधवेंद्र कुइला।
- आर्थिक रूप से कमजोर : रमा रमण
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।