निशा भगत की मौत से झारखंड के जनजातीय समुदाय में खदबदाहट, सीबीआई जांच से खुलेगा सच
गुमला की निशा भगत की मौत ने झारखंड के जनजातीय समुदाय को झकझोर दिया है, जिससे सरना बनाम ईसाई पहचान ...और पढ़ें

संथाल परगना, कोल्हान और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के गांवों में ज्यादा विवेचना।
HighLights
निशा भगत की मौत से जनजातीय समुदाय में खदबदाहट।
सरना बनाम ईसाई पहचान पर बहस तेज हुई।
मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया गया।
राज्य ब्यूरो, रांची। गुमला की निशा भगत की जिस तरह मौत हुई है, उसने विशेष कर झारखंड मूल के लोगों को झकझोर दिया है। राजनीतिक क्षेत्र के लोग हो अथवा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि हो, हर कोई निशा की मौत के वजह की अपने अपने तरीके से विवेचना में लगा हुआ है।
संथाल परगना, कोल्हान और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में खदबदाहट अधिक है। इसकी वजह भी है। यहां जनजातीय समुदाय के साथ झारखंड मूल के लोगों की आबादी की बहुतायत है। सरना बनाम ईसाई की जो बहस राजधानी से शुरू हुई है, वो सुदूर गांवों तक पहुंच चुकी है। माहौल ऐसा बना है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रियता बढ़ गई है।
इधर गुमला के झामुमो विधायक भूषण तिर्की दबाव में हैं। उन्होंने कहा कि सब लोग सीबीआइ जांच चाहते थे। ऐसा हो गया। सबको जांच के फलाफल का इंतजार करना चाहिए। गुमला के ही पूर्व भाजपा विधायक शिव शंकर उरांव बोले कि यह ऐसी घटना है जो जनजातीय समुदाय को नए सिरे से विचार करने के लिए उत्प्रेरक का कार्य करेगी।
भूषण तिर्की बोले, सीबीआई जांच से सच सामने आएगा
भूषण तिर्की गुमला से झामुमो विधायक हैं। वे निशा भगत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि वो आयरन लेडी थी। सब सीबीआई जांच चाहते थे। सबने मांग की थी। सीएम हेमंत सोरेन ने सबकी मांग को स्वीकार किया है।
सीबीआई जांच से सच सामने आएगा। उन्होंने मृत्यु पूर्व जो बयान दिया है, उसे सीबीआइ देखेगी। यह सरना बनाम ईसाई आदिवासी की बात नहीं है। यह सिर्फ आदिवासी की बात है। भूषण तिर्की ने दूरभाष पर कहा कि निशा भगत के साथ कौन क्या किया? क्या हुआ? वे इस पर कुछ नहीं कहना चाहते। अब राजनीति बंद होनी चाहिए। सबको जांच का इंतजार करना चाहिए।
जैसे निशा की मौत हुई, लोग भूल नहीं पाएंगे : शिव शंकर
गुमला के पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव को कभी मुख्यमंत्री के चेहरा के तौर पर देखा जाता था। प्रारंभिक काल से आरएसएस से जुड़े रहे भाजपा नेता शिव शंकर उरांव ने कहा कि जैसे निशा की मौत हुई है, लोग लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगे।
राजनीतिक दल ऐसा सोचते हैं कि निकट भविष्य में यह मसला ठंडा हो जाएगा तो भूल होगी। गांव-गांव में लोग विवेचना कर रहे हैं। इसने जनजातीय समुदाय को झकझोर दिया है। इसके बड़े परिणाम होंगे। दूरभाष पर शिव शंकर उरांव ने कहा कि निशा भगत की मौत के पहले और बाद में जो कुछ भी हुआ है, उसने ईसाई बनाम सरना पर और गहराई से सोचने को विवश किया है।
यह भी पढ़ें- निशा भगत की मौत मामले में अजय तिर्की को भय नहीं, कहा- निशा अवसाद में थी, रघुवर दास असल दोषी; CBI जांच को तैयार
यह भी पढ़ें- निशा भगत मामले में केंद्रीय एजेंसी करे जांच, जयराम महतो ने एसआईटी जांच पर उठाया सवाल
यह भी पढ़ें- निशा भगत की आत्महत्या पर आंदोलन तेज करेगी भाजपा, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद का आह्वान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।