निशा भगत मामले में केंद्रीय एजेंसी करे जांच, जयराम महतो ने एसआईटी जांच पर उठाया सवाल
जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम महतो ने निशा भगत की मौत के मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की ...और पढ़ें

जयराम महतो ने निशा भगत की मौत के मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की। (फोटो: फाइल)
HighLights
जयराम महतो ने निशा भगत मामले में केंद्रीय जांच की मांग की।
उन्होंने एसआईटी जांच पर सवाल उठाए, सच छिपने की आशंका जताई।
निशा भगत की प्रतिमा स्थापित करने के फैसले का समर्थन किया।
राज्य ब्यूरो, रांची। निशा भगत की मौत के मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से होनी चाहिए, तभी सच सामने आएगा। यह कहना है जेएलकेएम अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो का। उन्होंने कहा कि निशा भगत ने सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस महकमे के लोगों की भी भूमिका पर उन्होंने सवाल उठाया था। झारखंड सरकार की एसआईटी की जांच में बहुत सारी चीजें छिपा ली जाएंगी। जयराम महतो ने कहा कि वो जल्द ही निशा भगत के स्वजन से मिलेंगे। सरकार की कार्रवाई पर स्वजन की सोच से अवगत होंगे।
इसके बाद आगे की रणनीति पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ आदिवासी संगठनों के लोगों ने राजधानी में निशा भगत की प्रतिमा स्थापित करने का फैसला लिया है जो स्वागत योग्य है। यदि उन संगठनों के लोग चाहेंगे तो वे भी सहयोग करने को तैयार हैं।